नूबिया ज़ेड9 मिनी को मिला 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, रिलायंस जियो के साथ करेगा काम

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 9 फरवरी 2017 16:05 IST
ख़ास बातें
  • यूज़र अपडेट को आधिकारिक नूबिया इंडिया वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
  • अपडेट में गूगल की ओर से एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा
  • कैमरा सॉफ्टवेयर में भी कई अपग्रेड होंगे
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने घोषणा की है कि ज़ेड9 मिनी स्मार्टफोन को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद स्मार्टफोन 4जी वॉयस ओवर एलटीई को सपोर्ट करेगा और कई अन्य फ़ीचर भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि अपडेट ज़ारी कर दिया गया है और ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड9 मिनी के यूज़र अपडेट को आधिकारिक नूबिया इंडिया वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा अपडेट में गूगल की ओर से एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा और कैमरा सॉफ्टवेयर में भी कई अपग्रेड होंगे। अपडेट के बाद नूबिया ज़ेड9 मिनी का ओएस नूबिया यूआई 4.0 वर्ज़न हो जाएगा। जानकारी दी गई है कि अपडेट के बाद फोन में कंपनी द्वारा पेटेंट कराई गई फ्रेम इंटरेक्टिव टेक्नोलॉजी आ जाएगी। इसकी मदद से यूज़र स्क्रीन किनारों के ज़रिए फोन से इंटरेक्ट कर पाएंगे। यूज़र को नया कैलेंडर ऐप मिलेगा।

नूबिया ज़ेड9 मिनी के यूज़र को अपडेट खुद ही डाउनलोड करना पड़ेगा। वेबसाइट पर यूज़र को सपोर्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डाउनलोड > रॉम और फिर ज़ेड9 मिनी सेलेक्ट करना होगा।

याद दिला दें कि नूबिया ज़ेड9 मिनी को 2015 में भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। डुअल सिम ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड9 मिनी स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 441 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स234 एक्समॉर आरएस सेंसर, एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2900 एमएएच की बैटरी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और आप चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great rear camera
  • Attractive looks
  • Decent pricing
  • Bad
  • Minor software issues
  • Call quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 610

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.0.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.