64MP के 3 कैमरा, स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Nubia Z30 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Z30 Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,800 रुपये) है, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,399 (लगभग 61,300 रुपये) हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 मई 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z30 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • नुबिया ज़ेड30 प्रो के सेल्फी कैमरा की जानकारी फिलहाल साफ नही हैं
  • 16GB रैम से लैस है फोन

Nubia Z30 Pro में मिलेगा 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Nubia Z30 Pro को चीन में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले व टॉप और बॉटम में स्लिम बेजल्स के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, वहीं बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। नुबिया ज़ेड30 प्रो के बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के ठीक बगल में 3D Nubia लोगो स्थित है, जो कि फोन को एक अनोखा लुक प्रदान करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है।
 

Nubia Z30 Pro price, availability

Nubia Z30 Pro की कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,800 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,399 (लगभग 61,300 रुपये) हैं और यह फोन इंटरस्टेलर सिल्वर और वैस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। फोन का एक ब्लैक गोल्ड लैजेंड कलर ऑप्शन भी मिलता है, जिसके 16 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,100 रुपये) है। नुबिया ज़ेड30 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि इसकी सेल चीन में 25 मई को शुरू होगी।

Nubia ने फिलहाल फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Nubia Z30 Pro specifications

डुअल सिन (नैनो) नुबिया ज़ेड30 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Nubia UI 9.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस और SGS Low Blue Light Eye Care सर्टिफाइड है। इसके इलावा, यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी LPDDR5  रैम और 512 जीबी USF 3.1 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए नुबिया ज़ेड30 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन के साथ मौजूद है। वहीं इसके साथ 64 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस व 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ स्थित है। फोन में शामिल तीसरा कैमरा सेंसर भी 64 मेगापिक्सल का है और सबसे आखिर में 8 मेगापिक्सल का टेलफोन सेंसर OIS के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी साफ नहीं है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5जी, वाई-फाई 6, SBC/AAC/aptX/LDAC सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको ग्रेविटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। फोन की बैटरी 4,200mAh की है, जिसके साथ 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। Nubia का कहना है कि यह फोन 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। फोन का डायमेंशन 161.83x73.01x8.5mm और भार 198 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  5. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  6. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  7. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  8. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  9. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  10. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.