Nubia लॉन्च करेगी 1 Inch Sony IMX989 सेंसर वाला धांसू कैमरा फोन! डिटेल्स लीक

Nubia Z50S Pro से ये अपकमिंग फोन काफी मिलता जुलता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 13:55 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 35mm कैमरा आने वाला है
  • फोन में 1 इंच सेंसर देने के लिए ज्यादा बड़ा स्पेस चाहिए होगा
  • प्राइमरी कैमरा में Sony IMX989 सेंसर दिया जा सकता है

Nubia Z50S Pro (बांए) से ये अपकमिंग फोन काफी मिलता जुलता है।

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

Nubia जल्द ही एक ऐसा फोन लॉन्च करने वाली है जिसमें सबसे पावरफुल स्मार्टफोन कैमरा देखने को मिल सकता है। इस फोन की एक प्रोटोटाइप इमेज भी लीक हो चुकी है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 35mm का कैमरा होगा जिसमें 1 इंच बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है। यह Sony IMX989 सेंसर के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं पूरी बात। 

Nubia के Nubia Z50S Pro के साथ एक अन्य फोन के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Nubia Z50S Pro को कंपनी ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने कुछ इमेजिस शेयर की हैं जिसमें एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसमें Nubia Z50S Pro के साथ एक और फोन का भी प्रोटोटाइप दिख रहा है। ये दोनों ही फोन एक जैसे दिख रहे हैं। इससे संकेत मिलता है Z50S सीरीज के टॉप मॉडल के रूप में कंपनी इस अपकमिंग फोन को लॉन्च कर सकती है। इसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। 

अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में टिप्स्टर की ओर से कहा गया है कि इसमें 35mm कैमरा आने वाला है जिसमें 1 इंच टाइप सेंसर दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा में Sony IMX989 सेंसर दिया जा सकता है। बता दें कि Nubia Z50S Pro में 1/1.49-inch सेंसर आता है। लेकिन नए प्रोटोटाइप फोन में 1 इंच सेंसर देने के लिए ज्यादा बड़ा स्पेस चाहिए होगा। यानि कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और बाहर की ओर निकला होने वाला है जैसा कि इमेज में भी देखा जा सकता है। इसे बचाए रखने के लिए यूजर को फोन केस की जरूरत होगी। जैसा कि Google Pixel 6 और Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। 

Nubia Z50S Pro से ये अपकमिंग फोन काफी मिलता जुलता है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह कई समानताओं के साथ आ सकता है। Nubia Z50S Pro को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है। इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.