Nubia का गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic Mars लॉन्च, इसमें है 10 जीबी रैम

Nubia Red Magic Mars Launch: नूबिया ब्रांड का नया गेमिंग स्मार्टफोन रेड मैजिक मार्स लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन का दाम और स्पेसिफिकेशन क्या है, जानिए यहां।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 12:11 IST
ख़ास बातें
  • चीन में Nubia Red Magic Mars की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
  • नूबिया रेड मैजिक मार्स में है स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
  • सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है इसमें

Nubia का गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic Mars लॉन्च

ZTE का सब ब्रांड Nubia का नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic Mars को लॉन्च कर दिया गया है। नूबिया ब्रांड का यह हैंडसेट रेड मैजिक का अपग्रेड वर्जन है। गेमिंग स्मार्टफोन में लिक्विड और एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। दावा किया गया है कि यह तापमान को 13.2 डीग्री तक घटाकर सीपीयू की परफॉर्मेंस को 70 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। Nubia Red Magic Mars को पहले क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। नूबिया रेड मैजिक मार्स स्मार्टफोन में यूजर को 4डी गेमिंग एक्सपीरियंस का अनुभव मिलेगा। इसी के साथ यह स्मार्टफोन टू टच-सेंसिटिव शोल्डर बटन के साथ आएगा। फोन में डीटीएस 7.1 चैनल के साथ 3डी साउंड मिलेगी।
 

Nubia Red Magic Mars की कीमत

चीनी मार्केट में नूबिया रेड मैजिक मार्स स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,400 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,500 रुपये) और 10 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,600 रुपये) में बेचा जाएगा। Nubia Red Magic Mars स्मार्टफोन ब्लैक, कैमोफ्लाज और फ्लेम रेड रंग में मिलेगा। चीन में हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग JD.com पर शुरू हो गई है। फोन की बिक्री 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
Advertisement
 

Nubia Red Magic Mars स्पेसिफिकेशन

सिंगल-सिम (नेनो) वाला Nubia Red Magic Mars रेड मैजिक ओएस 1.6 पर आधारित एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। फोन में 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह हैंडसेट 6जीबी/ 8जीबी और 10 जीबी रैम विकल्प में मिलेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Nubia Red Magic Mars में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, अर्पचर एफ/1.8 है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, अर्पचर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प मिलेंगे।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.25x75x9.85 मिलीमीटर और इसका वजन 193 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.