Nubia Red Magic 8S Pro स्‍मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

Nubia Red Magic 8S Pro : स्‍मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम 13 पर चल सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जून 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • क्‍वॉलकॉम के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ आ सकता है यह फोन
  • गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस पेश करने के लिए जानी जाती है नूबिया
  • अपकमिंग फोन को 16 जीबी रैम से पैक किया जा सकता है

Nubia Red Magic 8S Pro में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो 80वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Photo Credit: mobile.yesky

चीनी ब्रैंड नूबिया (Nubia) को पहचाना जाता है उसकी पावरफुल डिवाइसेज के लिए। कंपनी भारत में भी अपने स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करती है, जो खासतौर पर गेमिंग पर फोकस्‍ड होते हैं। इसी क्रम में एक और गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस Nubia Red Magic 8S Pro (नूबिया रेड मैजिक 8एस प्रो) को लॉन्‍च करने की तैयारी है। यह क्‍वॉलकॉम के अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2' चिपसेट से लैस पहला फोन हो सकता है। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई को यह फोन चीन में लॉन्‍च किया जाएगा। 

Nubia Red Magic 8S Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। mobile.yesky ने इसके 5 जुलाई को चीन में लॉन्‍च होने की जानकारी शेयर की है। बताया है कि यह क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस पहला स्‍मार्टफोन होगा। कई और ब्रैंड्स भी इस प्रोसेसर को अपनी डिवाइसेज के साथ जोड़ने की तैयारी में हैं। इनमें रियलमी, रेडमी, वनप्‍लस और आईकू जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं। 
Advertisement

रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि अपकमिंग नूबिया स्‍मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम 13 पर चल सकता है। फोन को 16 जीबी रैम से पैक किया जा सकता है जैसाकि आमतौर पर नूबिया स्‍मार्टफोन्‍स में होता है। 1 टीबी का स्‍टोरेज इस डिवाइस में दिया जा सकता है। 

कहा यह भी जाता है कि Nubia Red Magic 8S Pro में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो 80वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी कैमरों के मामले में भी सरप्राइज दे सकती है। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से पैक किया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा सेल्‍फी हो सकता है। 
Advertisement

स्‍पेक्‍स को लेकर लगाए गए ये कयास कितने सटीक साबित होते हैं, इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा, जब नया नूबिया स्‍मार्टफोन ऑफ‍िशियल हो जाएगा। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Bad
  • Somewhat awkward design
  • Adware-riddled default keyboard
  • Rear camera isn’t great in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.