Nubia Red Magic 3S गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें दाम

Nubia Red Magic 3S की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया रेड मैजिक 3एस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 21 अक्टूबर से शुरू
  • 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है Nubia Red Magic 3S में
  • Nubia Red Magic 3S में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है

Nubia Red Magic 3S में है स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर

Nubia Red Magic 3S गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया। स्मार्टफोन की बिक्री अगले हफ्ते से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस ई-कॉमर्स साइट पर पहले ही फोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया गया था। नूबिया रेड मैजिक 3एस को बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था। सबसे अहम खासियत की बात करें तो नूबिया का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसी मामले में यह अप्रैल महीने में लॉन्च किए गए अपने पुराने वेरिएंट नूबिया रेड मैजिक 3 से अलग है।
 

Nubia Red Magic 3S price in India, release date

नूबिया रेड मैजिक 3एस की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन मेका सिल्वर (स्पेस ग्रे) रंग में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि इस वेरिएंट का दाम पहले ही फ्लिपकार्ट पर सार्वजनिक किया जा चुका है। नूबिया रेड मैजिक 3एस का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसका दाम 47,999 रुपये है। यह साइबर शेड (रेड और ब्लू) कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

नूबिया रेड मैजिक 3एस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इसी दिन फ्लिपकार्ट की साइट अगली फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल शुरू होगी।
 

Nubia Red Magic 3S specifications

रेड मैजिक 3एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। फोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड है, इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

नूबिया के इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Nubia Red Magic 3S में लिक्विड कूलिंग है। इसमें इनबिल्ट कूलिंग फैन है। हैंडसेट का डाइमेंशन 171.7x78.5x9.65 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful shoulder buttons
  • Internal fan cools effectively
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Missing portrait mode
  • No video stabilisation
  • Camera performance below average
  • Bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia Red Magic 3S
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.