Nubia Flip 2: लॉन्च हुआ 2025 का पहला 2 डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

जापान में Nubia Flip 2 के एकमात्र 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत JPY 64,080 (लगभग 35,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • जापान में Nubia Flip 2 को केवल 6GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया गया है
  • देश में इसकी कीमत JPY 64,080 (लगभग 35,000 रुपये) है
  • यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है

Photo Credit: Nubia

Nubia Flip 2 को जापान में लॉन्च किया गया है। ने स्वामित्व वाले ब्रांड का यह दूसरा फोल्डेबल डिवाइस है, जो Nubia Flip 5G का सक्सेसर है। लेटेस्ट फोल्डेबल हैंडसेट 6.9-इंच साइज के मेन डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 4300mAh बैटरी है और यह MEdiaTek Dimensity 7300X SoC पर काम करता है। फोन को केवल एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यहां हम आपको Nubia Flip 2 की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
 

Nubia Flip 2 price, availability

जापान में Nubia Flip 2 के एकमात्र 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत JPY 64,080 (लगभग 35,000 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वर्तमान में इसके जापान से बाहर किसी अन्य मार्केट में लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Nubia Flip 2 specifications

Nubia Flip 2 Android 14-बेस्ड UI पर चलता है। इसमें 6.9-इंच का फुल-एचडी+ (1,188 x 2,790 पिक्सल) मेन डिस्प्ले दिया गया है। एक छोटा 3-इंच (422x682 पिक्सल) डिस्प्ले कवर डिस्प्ले के रूप में पैनल पर फिट किया गया है। फोन MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप में दो रिंग के अंदर एक 50-मेगापिक्सल मेन और एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर फिट हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें मौजूद 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा को इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स अन्य फ्लिप फोन के समान कवर डिस्प्ले का इस्तेमाल करके रियर कैमरा सेटअप से भी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं या सेल्फी ले सकते हैं।

Nubia Flip 2 में 4,300mAh बैटरी दी गई है। चार्जिंग आउटपुट की जानकारी वर्तमान में शेयर नहीं की गई है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है। फोन को पानी से बचाव के लिए IPX2 और धूल से बचाव के लिए IP4X रेट किया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसकी मोटाई 7.5mm और वजन 191 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.