Nothing 4 मार्च को नया स्मार्टफोन करेगा लॉन्च!, जानें क्या हैं खासियतें

Nothing अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Nothing अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।
  • Nothing Phone (3) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Nothing Phone (3) एंड्रॉइड 15 पर काम कर सकता है।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। कई दिनों के टीजर के बाद 4 मार्च 10:00 GMT / 3:30 PM IST में लॉन्च होने का खुलासा हुआ है। कंपनी ने एक्स के जरिए लॉन्च की पुष्टि की है, जहां उन्होंने एक फोटो भी शेयर की जो फोन के कैमरा मॉड्यूल को दिखाती है। डिजाइन में दो कटआउट के साथ एक पिल शेप का मॉड्यूल है, जो फोन के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप की ओर इशारा करता है। आइए Nothing के आगामी फोन के बारे में जानते हैं।


Nothing का नया फोन


खास बात यह है कि अभी भी साफ नहीं हैं कि यह Nothing Phone (3) है या पूरी तरह से अलग डिवाइस है। Nothing के को-फाउंडर कार्ल पेई का पहले लीक हुआ ईमेल सुझाव देता है कि कंपनी 2025 की पहली तिमाही में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। मेल में उपयोग की गई भाषा से पता चला है कि यह Phone (3) नहीं होगा।

मार्च तिमाही का आखिरी महीना होने के चलते यह टीजर उस नए डिवाइस के लिए हो सकता है। जहां तक ​​Nothing Phone (3) का सवाल है तो उसके आधार पर कंपनी इसे 2025 की पहली छमाही में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। Nothing ने आगामी मॉडल के लिए यूजर इंटरफेस में नए इनोवेशन को टीज नहीं किया है जो एक सॉफ्टवेयर या इंटरैक्शन अपग्रेड का सुझाव देता है। 

हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिला है कि Phone (3) क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। लिस्टेड डिवाइस में 8GB RAM है, सिंगल-कोर में 1,149 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,813 स्कोर किया गया है। यह एंड्रॉइड 15 पर काम कर सकता है। नथिंग ज्यादा पावरफुल Phone (3) Pro पेश करने की उम्मीद नहीं है, जो Phone (2) का अपग्रेड है। चिपसेट से अलग Phone (3) में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है। Phone (3) की कीमत लगभग $600 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू हो सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Smartphone, Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.