Nothing Phone (3a) सीरीज 4 मार्च को होगी लॉन्च, Flipkart ने किया खुलासा, जानें कैसा होगा डिजाइन

Nothing अपना अगला लॉन्च इवेंट 4 मार्च को आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Nothing अपना अगला लॉन्च इवेंट 4 मार्च को आयोजित करने वाला है।
  • Nothing आगामी लाइनअप में Phone (3a) और (3a) Pro को पेश करने की उम्मीद है।
  • Flipkart के टीजर में डिजाइन की झलक भी मिली है।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपना अगला लॉन्च इवेंट 4 मार्च को आयोजित करने वाला है। इसमें अभी भी एक महीना बाकी है, लेकिन कंपनी प्रमोट करने के लिए पहले से ही टीजर जारी कर रही है। फ्लिपकार्ट का एक नया टीजर पुष्टि करता है कि Nothing वास्तव में मार्च में Phone (3) सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। शुरुआत में नथिंग ने यह साफ नहीं किया कि यह Phone (3) फ्लैगशिप या Phone (3a) सीरीज को पेश करेगा। आइए Nothing Phone (3a) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


Nothing Phone (3a) का डिजाइन


Flipkart के टीजर में डिजाइन की झलक भी मिली है। डिवाइस में ग्लिफ एलईडी लाइट्स हैं जो आंशिक तौर पर कैमरा मॉड्यूल को कवर करती हैं। मॉड्यूल खुद अपने पिछले मॉडल तरह वर्टिकल तौर पर अलाइन है, लेकिन इस बार इसमें तीन लेंस होंगे।


Nothing Phone (3a) Series Specifications


Nothing आगामी लाइनअप में Phone (3a) और (3a) Pro को पेश करने की उम्मीद है। Phone (3a) कथित तौर पर दो कॉन्फिगरेशन 8GBRAM/128GB और 12GBRAM/256GB स्टोरेज में आएगा और ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Advertisement

अफवाह है कि फोन में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 चिप और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम कर सकता है। फिलहाल Nothing Phone (3a) Pro के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि यह 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन में आएगा। यह ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.