Nothing Phone (3a) Lite आया गीकबेंच पर नजर, मीडियाटेक डाइमेंसिटी, एंड्रॉयड 15 से होगा लैस

Nothing अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite पर काम कर रहा है, जिसका खुलासा इस महीने की शुरुआत में एक लीक से हुआ था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) Lite एंड्रॉइड 15 पर काम करता है।
  • Nothing Phone (3a) Lite डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • Nothing Phone (3a) Lite में 8GB रैम दी गई है।

Nothing Phone (3a) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपने आगामी स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite पर काम कर रहा है, जिसका खुलासा इस महीने की शुरुआत में एक लीक से हुआ था। अब कंपनी का एक नया डिवाइस गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि Lite मॉडल जल्द ही आने वाला है। यानी कि इस लिस्टिंग से इसके आने की और ज्यादा पुष्टि हुई है। यहां हम आपको Nothing Phone (3a) Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आए इस डिवाइस का मॉडल नंबर Nothing A001T है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम दी गई है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। गीकबेंच पर Phone (3a) Lite ने सिंगल कोर टेस्ट में 1003 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2925 प्वाइंट हासिल किए।

हालांकि, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 नाम Nothing Phone (2a) में उपयोग किए गए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो का अपग्रेड लग सकता है। 7300 वास्तव में 7200 के मुकाबले में थोड़ा कम पावरफुल है, लेकिन ज्यादा एफिशिएंट है। इसमें 2.5GHz पर 4x Cortex-A78 CPU सेटअप है, जबकि 7200 Pro में फास्ट Cortex-A715 कोर हैं। पिछली लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन सिर्फ 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च होगा।

Nothing Phone (3a) Specifications

Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के मामले में Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Phone 3a में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  6. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  7. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  8. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  9. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.