Nothing Phone (3a) के साथ Plus नहीं, Pro मॉडल होगा लॉन्च! लेटेस्ट अपडेट में खुलासा

Nothing Phone (3a) के साथ मार्केट में Nothing Phone (3a) Pro के आने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 09:11 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट में Nothing Phone (3a) Pro भी दस्तक देगा।
  • फोन का सिंगल वेरिएंट मार्केट में आ सकता है।
  • यह ग्रे और ब्लैक कलर्स में आ सकता है।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Nothing का अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) लॉन्च से पहले ही लगातार चर्चा में छाया हुआ है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि कंपनी 4 मार्च को होने वाले इवेंट में इसे पेश कर सकती है। अभी तक लीक्स और अफवाहों में सामने आ रहा था कि Nothing Phone (3a) के साथ एक और मॉडल Nothing Phone (3a) Plus भी लॉन्च होगा। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है। नए लीक के मुताबिक दूसरा फोन Nothing Phone (3a) Pro हो सकता है। नए मॉडल के बारे में कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। 

Nothing Phone (3a) के लॉन्च से पहले लीक्स और अफवाहों का सिलसिला तेज हो गया है। अब लेटेस्ट अपडेट कहता है कि Nothing Phone (3a) के साथ मार्केट में Nothing Phone (3a) Pro भी दस्तक देगा। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की मानें तो कंपनी Nothing Phone (3a) Pro पर भी काम कर रही है। Plus मॉडल की बजाए कंपनी Pro मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ Nothing Phone (3a) Pro के स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। 

Nothing Phone (3a) में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आ सकता है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में आ सकता है। Nothing Phone (3a) की लीक हुए इमेज बताती है कि फोन में हॉरिजॉन्टल प्लेसमेंट के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। सेटअप में मेन लेंस 50MP का होगा, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा, जबकि तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम फीचर देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा आ सकता है। 

फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिप से लैस हो सकता है। इसमें  5,000mAh की बैटरी होगी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 
Advertisement

Nothing Phone (3a) Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में जाहिर तौर पर बेस मॉडल से बेहतर फीचर्स आने की संभावना है। फोन का सिंगल वेरिएंट मार्केट में आ सकता है जिसमें 12 जीबी रैम, और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में कहा गया है कि यह ग्रे और ब्लैक कलर्स में आ सकता है। हालांकि अभी इनके लॉन्च में समय है। लेकिन प्रो मॉडल के बारे में जानकारी सामने आने से फैंस के मन में इस मॉडल को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.