Nothing Phone (3) का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स

नथिंग अपने आगामी फोन Nothing Phone (3) पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2025 12:34 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग अपने आगामी फोन Nothing Phone (3) पर काम कर रहा है।
  • Nothing Phone (3) में 6.77 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Nothing Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Nothing Phone (3) में 6.77 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Nothing

नथिंग अपने आगामी फोन Nothing Phone (3) पर काम कर रहा है। हाल ही में ब्रांड ने इसका एक और टीजर जारी किया है, जिसे 1 जुलाई को लंदन में लॉन्च किया जाएगा। X पर शेयर की गई फोटो से पता चला है कि यह पिछले महीने शेयर की गई फोटो पर बेस्ड है, जिससे फोन के बारे में थोड़ा बहुत पता चला है, लेकिन अभी भी काफी कुछ पता चलना बाकी है। अल्ट्रा प्रीशियज इंजीनियरिंग और डिजाइन शेक अप के साथ Nothing साफतौर पर अपने पहले ट्रू फ्लैगशिप के साथ मार्केट में आने जा रहा है। आइए Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किए गए टीजर के अनुसार, शुरुआती फोटो से थोड़ा जूम है, लेकिन Phone (3) के लुक के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। खासतौर पर पता चला है कि Nothing अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक के बजाय दूसरा डिजाइन चुन सकता है। अफवाहों से पता चला है कि ग्लिफ एलईडी लाइट्स बाहर हैं,जिसकी जगह एक कस्टमाइजेबल डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले है। हालांकि, नथिंग ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है, लेकिन टीजर ने अटकलों की पुष्टि की है। सीईओ कार्ल पेई ने दावा किया था कि Phone (3) अब तक का सबसे हाई एंड वाला फोन होगा।
Advertisement

पिछली लीक के अनुसार, Phone (3) के 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 68,355 रुपये) और 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (लगभग 76,910 रुपये) होगी। यह फोन बाजार में आने के बाद OnePlus 13 आदि को टक्कर देगा और इसे फ्लैगशिप किलर के तौर पर स्थापित करेगा। अफवाहों के अनुसार, इसमें 6.77 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS 3.0 के साथ लॉन्च आएगा।

1 जुलाई को शाम 6 बजे BST पर शुरू होने वाले इवेंट में KEF के साथ को-ब्रांडेड नथिंग के पहले ओवर ईयर हेडफोन को भी पेश किया जाएगा। अन्य टीजर भी आने की संभावना के साथ Nothing सस्पेंस बनाए रखा है। यह Phone (3) को ब्रांड एक दमदार फ्लैगशिप के तौर पर लेकर आने वाला है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.