Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने! स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ अगले साल लॉन्चिंग

Nothing Phone 3 : स्‍मार्टफोन और ईयरबड्स बनाने वाली कंपनी नथिंग (Nothing) अगले साल अपना नया फोन Nothing Phone 3 लॉन्‍च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 लॉन्‍च हो सकता है अगले साल
  • एक टीजर वीडियो में दिखी नए नथिंग फोन की झलक
  • Nothing Phone 2 के सक्‍सेसर के रूप में आएगा

नथिंग फोन 3 के डिस्‍प्‍ले में होल पंच कटआउट दिया जा सकता है। फोन की स्क्रीन के बेजल्‍स काफी पतले हैं।

स्‍मार्टफोन और ईयरबड्स बनाने वाली कंपनी नथिंग (Nothing) अगले साल अपना नया फोन Nothing Phone 3 लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एक वीडियो में नए नथिंग फोन को टीज किया गया था, जो Phone 3 हो सकता है। टीजर वीडियो Nothing Ear Open के लॉन्‍च से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, नथिंग फोन 3 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Phone 3 को Nothing Phone 2 के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जाएगा, जो पिछले साल लॉन्‍च हुआ था। 

अपने ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर नथिंग ने मंगलवार को एक नया वीडियो पोस्ट किया। इसमें लेटेस्‍ट नथिंग ईयर ओपन हेडफोन को दिखाया गया। नथिंग ओएस 3.0 अपडेट पर भी बात हुई। इसी वी‍डियो में 6:54 मिनट पर एक फोन की झलक दिखाई दी जो ‘नथिंग फोन 3' हो सकता है। 
Advertisement

नथिंग फोन 3 के डिस्‍प्‍ले में होल पंच कटआउट दिया जा सकता है। फोन की स्क्रीन के बेजल्‍स काफी पतले हैं, जो पूरी स्‍क्रीन को कवर कर लेते हैं। वॉल्यूम बटन लेफ्ट कॉर्नर पर पावर बटन राइट साइड दिखाई दे रहा है। 

यह Phone 2 का सक्‍सेसर होगा, जिसे पिछले जुलाई में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन के लिए 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। Nothing Phone 2 में स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। Phone 3 में स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें भी नथिंग का आईकॉनिक ट्रांसपैरंट बैक डिजाइन और ग्लिफ एलईडी इंटरफेस दिया जा सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  8. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  9. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  10. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.