Nothing Phone 2a आज भारत में 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ होगा पेश, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Nothing Phone 2a की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • Nothing Phone 2a की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई जा रही है।
  • फोन 25 हजार रुपये के लगभग कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले बताया गया है।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है जो कि कंपनी एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश करने जा रही है। फोन के बारे में पिछले कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। नथिंग फोन के बारे में कंपनी काफी कुछ पहले ही बता चुकी है जिसमें इसके डिजाइन, डिस्प्ले डिटेल भी शामिल हैं। फोन के साथ नेकबैंड प्रो और CMF बड्स को भी लॉन्च किया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट आप लाइव भी देख सकते हैं जिसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

Nothing Phone 2a: How to Watch Live Stream

Nothing Phone 2a आज यानी 5 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी दिल्ली में होने जा रहे इवेंट में इसे लॉन्च करेगी जो कि शाम 5 बजे से शुरू होगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसका लॉन्च इवेंट लाइव देखा जा सकता है जिसका लिंक हम आपको यहां उपलब्ध करवा रहे हैं-
 

Nothing Phone 2a Expected Price in India, Sale Date

Nothing Phone 2a की कीमत अधिकारिक रूप से अभी नहीं बताई गई है। लेकिन लीक्स की मानें तो फोन 25 हजार रुपये के लगभग कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Flipkart पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। चंद घंटों में सामने होगा कि इसकी सेल कब से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Nothing Phone 2a Specifications (Expected)

Design and Display
इस फोन में 6.7 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Nothing Phone 2a में ट्रांसपेरेंट रियर पैनल देखने को मिलेगा जो कि शुरु से ही ब्रैंड का ट्रेंड रहा है। रियर में डुअल कैमरा होगा जिसमें चारों तरफ LED मॉड्यूल होगा। फ्रंट में पंचहोल कटआउट दिया जाएगा जिसके अंदर सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड में दिए गए हैं जबकि पावर बटन राइट स्पाइन पर मौजूद होगा। फोन के ब्लैक और व्हाइट कलर्स में आने की बात कही गई है। 

Performance, OS
Nothing Phone 2a के लिए Nothing और MediaTek की भागीदारी हुई है जिसके तहत कंपनी ने कस्टमाइज्ड Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर इसमें दिया है। फोन में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। यह NothingOS 2.5.2 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। 

Camera
Nothing Phone 2a में रियर में दो कैमरा देखने को मिलेंगे। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। 
Advertisement

Battery
Nothing Phone 2a की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई जा रही है। जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा या नहीं, यह लॉन्च के समय पता लग पाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुडे़ रहें। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.