Nothing Phone (2a) होगा मेड इन इंडिया, सीईओ Carl Pei ने किया कंफर्म

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
  • Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nothing Phone (2a) में 4,500mAh या 4,800mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing जल्द ही भारतीय बाजार में नया Nothing Phone (2a) लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीईओ कार्ल पेई ने आधिकारिक तौर पर भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लान की पुष्टि की है। इस फैसले से पता चलता है कि फोन किफायती होगा। एक्स पर एक सवाल के जवाब में सीईओ कार्ल पेई ने पुष्टि की कि नथिंग भारत में Phone (2a) का प्रोडक्शन करना चाहता है।


Nothing Phone (2a) की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone (2a) की भारत अनुमानित कीमत करीब 360 डॉलर (लगभग 29,919 रुपये) होगी। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग कीमतें हो सकती हैं।


Nothing Phone (2a) के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh या 4,800mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। यह चिपसेट 2.8 गीगाहर्ट्ज तक चलने वाले 2 x ARM Cortex-A715 कोर और 2 GHz पर 6 x ARM Cortex-A510 एफिशिएंट कोर के साथ आता है। यह ऐप इस्तेमाल करने के साथ-साथ मीडियम लेवल की गेमिंग के लिए अच्छा चिपसेट है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (2a) के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर काम करेगा। फोन 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह ब्रांड के यूनिक ग्लिफ इंटरफेस के साथ भी आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Carl Pei Nothing Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.