Nothing Phone 2a Glyph इंटरफेस और दो 50MP कैमरों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है
  • इसकी सेल Flipkart पर 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
  • इसे HDFC बैंक के कार्ड के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी

Nothing Phone 2a की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है

Nothing Phone 2a को मंगलवार, 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया। यूके-बेस्ड ब्रांड का लेटेस्ट हैंडसेट MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC पर काम करता है और इसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की तरफ दो 50-मेगापिक्सल कैमरे हैं। कंपनी का कहना है कि फोन IP54-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। Nothing Phone 2a कंपनी के पारंपरिक ग्लिफ (Glyph) इंटरफेस के साथ आता है।
 

Nothing Phone 2a price in India

Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। फोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी बिक्री 12 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी।

Nothing ने HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट की भी घोषणा की है। इसका मतलब है कि योग्य ग्राहकों के लिए फोन की इफेक्टिव कीमत बेस मॉडल के लिए 21,999 रुपये से शुरू होगी और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये हो जाएगी।

Nothing Phone 2a specifications

डुअल-सिम (नैनो) Nothing Phone 2a Android 14-आधारित Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसमें तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सिक्योरिटी शामिल है। स्क्रीन में HDR10+ सपोर्ट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी और 1,300 nits पीक ब्राइटनेस है। Nothing Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC शामिल है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा गया है।
Advertisement

Nothing Phone 2a में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। मेन 50-मेगापिक्सल सेंसर में f/1.88 अपर्चर लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेकेंडरी 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर में f/2.2 अपर्चर और 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। आगे की तरफ f/2.2 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

नथिंग फोन 2a में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, GLONASS, GALILEO, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इसमें IP54-रेटेड धूल और पानी प्रतिरोधी बिल्ड मिलती है।
Advertisement

Phone 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Phone 1 की 4,500mAh बैटरी यूनिट और Phone 2 की 4,700mAh बैटरी यूनिट की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। दावा किया गया है कि बैटरी यूनिट एक बार चार्ज करने पर लगातार दो दिनों तक चलती रहती है। कहा जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग तकनीक केवल 23 मिनट में बैटरी को शून्य से 50 प्रतिशत और 59 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसका माप 161.74x76.32x8.55 mm और वजन 190 ग्राम है।

पिछले सभी मॉडल्स के समान, नए Nothing Phone 2a में भी एक ग्लिफ इंटरफेस शामिल है, जो यूजर्स को फोन के पीछे लाइट इफेक्ट को परसनलाइज करने की सुविधा भी देता है। LED इंटरफेस में एक नया ट्रायो लाइट कॉन्फिगरेशन और दस नए रिंगटोन और नोटिफिकेशन्स साउंड के साथ 15 फंक्शन शामिल हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.