Nothing Phone 2a Plus होगा 31 जुलाई को लॉन्च, रैम, प्रोसेसर से लेकर जानें सबकुछ

Nothing Phone 2a Plus फोन 12GB RAM और 20GB RAM एक्सटेंशन सपोर्ट के साथ भी आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a Plus भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।
  • Nothing Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7350 चिपसेट होगा।
  • Nothing Phone 2a Plus 12GB RAM और 20GB RAM एक्सटेंशन सपोर्ट के साथ आएगा।

Nothing Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7350 चिपसेट होगा।

Photo Credit: Nothing

Nothing अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 2a Plus पर काम कर रहा है। यूके बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 31 जुलाई को भारत में आगामी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नथिंग ने लॉन्च से पहले एक्स पर अब स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारी प्रदान की हैं। यहां हम आपको Nothing Phone 2a Plus के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
  Nothing Phone 2a Plus 3.0GHz पर क्लॉक किए गए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7350 चिपसेट से लैस होगा, जो कि 2a से 10 प्रतिशत तेज है। ग्राफिक्स-बेस्ड टास्क के लिए फोन Mali-G610 MC4 GPU के साथ आएगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में 30 प्रतिशत तेज है। यह 12GB RAM और 20GB RAM एक्सटेंशन सपोर्ट के साथ भी आएगा।

इसके अलावा नए स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कम जानकारी है। यहां तक ​​लीक से भी इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, Phone 2a के स्पेसिफिकेशंस को देख सकते है कि इसमें क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।


Nothing Phone (2a) Specifications

 
Nothing Phone (2a) में 6.70 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 30-120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 1300 तक ब्राइटनेस है। Phone (2a) में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और दो HD माइक्रोफोन हैं। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Glyph इंटरफेस में 24 एड्रेसेबल जोन के साथ तीन एलईडी स्ट्रिप्स हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया गया है। Nothing का यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड NothingOS 2.5 पर काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.