6679 रुपये सस्ता मिल रहा Nothing Phone 2a Plus, जानें पूरी डील

Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 2a Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट Phone 2a Plus पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर मिल रहा है, इसके अलावा बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Nothing Phone 2a Plus पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone 2a Plus Price


ई-कॉर्मस साइट Amazon पर Nothing Phone 2a Plus का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,820 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो DBS Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,320 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 17,400 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन कुल 6679 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Nothing Phone 2a Plus Specifications


Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर काम करता है। Nothing के इस फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप के लिए Phone 2a Plus के रियर में f/1.88 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.7, चौड़ाई 76.3, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • Fast wired charging
  • Good battery life
  • Capable cameras
  • No Bloatware
  • Bad
  • Limited IP rating
  • No charger in the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.