Nothing Phone 2 Launch Date: 4700mAh बैटरी, Snapdragon 8 plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ Nothing Phone 2 लॉन्च जुलाई में!

कंपनी ने पिछले साल की तरह इस बार भी लॉन्च का समय जुलाई का रखा है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • इस बार के नथिंग फोन में 4,700mAh की बैटरी देखने को मिलने वाली है।
  • फोन में फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा।
  • Nothing Phone 1 को जुलाई 2022 में लॉन्च किया गया था।

Nothing Phone 1 को जुलाई 2022 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2 को कंपनी जुलाई में दुनियाभर में एकसाथ लॉन्च करने वाली है। नथिंग के को-फाउंडर और सीईओ कार्ल पी ने इसकी पुष्टि एक मीडिया इंटरव्यू में कर दी है। फोन में बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है। 200mAh ज्यादा क्षमता वाली बैटरी इस बार कंपनी इसमें देने जा रही है। डिवाइस Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा, इसकी पुष्टि भी कंपनी के द्वारा की जा चुकी है। आइए आपको इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट से रूबरू करवाते हैं। 

Nothing Phone 2 लॉन्च जुलाई के लिए कंफर्म हो गया है। को-फाउंडर कार्ल पी ने Forbes को दिए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि कर दी है। इस बार के नथिंग फोन में 4,700mAh की बैटरी देखने को मिलने वाली है। जबकि Nothing Phone 1 में 4500mAh बैटरी दी गई थी। ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने वाला ये फोन US में भी एकसाथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कार्ल पी ने ये भी कंफर्म किया था कि फोन में फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। जबकि इससे पहले आए मॉडल में Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC दिया गया था। 

कंपनी ने पिछले साल की तरह इस बार भी लॉन्च का समय जुलाई का रखा है। इस बार का मॉडल नथिंग फोन 1 से बेहतर एक्सपीरियंस देगा, ऐसा कहा गया है। Nothing Phone 1 को जुलाई 2022 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के एक महीने बाद कंपनी ने फोन की कीमत को 1000 रुपये से बढ़ा दिया था। नथिंग फोन में कंपनी ने कम दाम में आकर्षक स्पेक्स और फीचर्स देने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल भी रही थी। 

Nothing Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। इसमें 12 जीबी रैम मिल जाती है और 256 जीबी तक अधिकतम ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाती है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 4,500mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें वायरलेस चार्ज सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। फोन को अन्य सभी स्मार्टफोन्स से अलग लुक देने के लिए इसमें पारदर्शी बैक पैनल दिया था, जिसमें एलईडी लाइटिंग मिलती है जो कि Glyph Interface कहलाता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.