Flipkart Big Billion Days 2022 Sale में Nothing Phone 1, Google Pixel 6a पर Rs. 16 हजार तक की छूट! जानें डिटेल्स

Nothing Phone 1 को हाल में Flipkart पर 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 10 सितंबर 2022 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6a में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले फुल-एचडी+ रेजॉल्यूशन में है
  • फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor SoC है
  • Nothing Phone 1 में फुल-एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.55 इंच OLED डिस्प्ले है

यह सेल Nothing Phone 1 खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा लेकर आ रही है

Flipkart Big Billion Days 2022 sale जल्द ही शुरू होने वाली है। अबकी बार सेल में खास ऑफर मिल रहा है जिसमें Nothing Phone 1 और Google Pixel 6a पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल शुरू होने से पहले Flipkart ने इस डील से पर्दा भी उठा दिया है, यानि दोनों ही पॉपुलर स्मार्टफोन का डिस्काउंटेड प्राइस अब सामने आ चुका है। Flipkart Big Billion Days 2022 सेल की डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है लेकिन इसमें मिलने वाली डील्स से ई-कॉमर्स साइट ने पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। Nothing ने अगस्त में Nothing Phone 1 के सभी वेरिएंट्स के प्राइस बढ़ाने की घोषणा की थी, ऐसे में फ्लिपकार्ट की यह सेल Nothing Phone 1 खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा लेकर आ रही है। 
 

Nothing Phone 1, Google Pixel 6a का सेल में डिस्काउंटेड प्राइस

Nothing Phone 1 के लिए इस सेल में Rs. 28,999 की शुरुआती कीमत रखी गई है। Google Pixel 6a का प्राइस 27,699 रुपये होगा। यहां पर ध्यान दें कि यह प्राइस सभी तरह के डिस्काउंट और ऑफर लगाने के बाद का है।  
Advertisement

Flipkart इस सेल में ICICI Bank और HDFC Bank कार्ड होल्डर्स के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। ई-कॉमर्स साइट ने एक बैनर के जरिए डिस्काउंटेड प्राइसेज की घोषणा की है। Flipkart Big Billion Days 2022 सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट की यह सेल हर साल त्यौहारी सीजन के शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है। यानि कि सेल शुरू होने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। 

Nothing Phone 1 को हाल में Flipkart पर 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये बताई गई है। भारत में Nothing Phone 1 के सभी वेरिएंट्स की कीमत हाल ही में 1000 रुपये बढ़ाई गई थी। Google Pixel 6a को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। जबकि Nothing Phone 1 जुलाई में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 

Nothing Phone 1 specifications

Nothing Phone 1 डुअल नैनो सिम वाला हैंडसेट है। इसमें फुल-एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.55 इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 402ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फ्रंट और रियर पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC से लैस है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 Direct, Bluetooth v5.2, NFC और GPS सपोर्ट है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की है।
Advertisement
 

Google Pixel 6a specifications

Google Pixel 6a में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले फुल-एचडी+ रेजॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor SoC है, इसके साथ में Titan M2 security को-प्रोसेसर है। फोन में 6GB LPDDR5 रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो, इसमें 12.2 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल सेकंडरी लेंस दिया गया है।  

Google Pixel 6a में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E और Bluetooth v5.2 सपोर्ट मिलता है। हैंडसेट में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 4,410mAh की है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  6. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.