Nokia XR20 और Nokia 6310 फोन Bluetooth SIG वेबसाइट पर हुए लिस्ट

Nokia XR20 और Nokia 6310 स्मार्टफोन कथित रूप से Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में दिखा है कि नोकिया एक्सआर20 फोन Bluetooth v5.1 के साथ आएगा, जबकि नोकिया 6310 स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5 से लैस होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia XR20 में मिल सकते हैं कई स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन
  • दोनों ही फोन रशियन रिटेलर वेबसाइट पर हो चुके हैं लिस्ट
  • Nokia 6310 हो सकता है फीचर फोन
Nokia XR20 और Nokia 6310 फोन कथित रूप से Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में दिखा है कि नोकिया एक्सआर20 फोन Bluetooth v5.1 के साथ आएगा, जबकि नोकिया 6310 स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5 से लैस होगा। इसके अलावा, यह दोनों ही स्मार्टफोन इससे पहले रशियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा हुआ था। इसके अतिरिक्त, नोकिया एक्सआर20 फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से एंड्रॉयड 11 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम की जानकारी मिली थी। इस दौरान नोकिया 6310 फोन को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि यह क्लासिक नोकिया फोन का रिन्यू वर्ज़न होगा।

कई Nokia स्मार्टफोन ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। स्मार्टफोन्स के पहले सेट के मॉडल नंबर TA-1362, TA-1368 और TA-1371 है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Nokia XR20 हो सकता है। एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर TA-1362 के साथ रशियन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इससे इशारा मिलता है कि नोकिया एक्सआर20 का केवल TA-1362 मॉडल नंबर ही नहीं बल्कि यह कई कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया नोकिया एक्सआर20 फोन गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग में दिखा है कि इस स्मार्टफोन का सिंगल-कोर स्कोर 510 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1,227 प्वाइंट्स है।

ठीक इसी तरह नोकिया एक्सआर20 और नोकिया 6310 फोन भी रशियन रिटेलर वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1400 के साथ लिस्ट है, यह वहीं मॉडल नंबर है जो ब्लूटूथ एसआईजी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है।
Advertisement
 

Nokia XR20 specifications (expected)

रशियन रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, Nokia XR20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। वेबसाइट पर फोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।  

नोकिया एक्सआर20 को लेकर दावा किया गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,360 एमएएच की होगी और इसमें वाई-फाई, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा।
Advertisement
 

Nokia 6310 specifications (expected)

रशियन रिटेलर वेबसाइट में देखा जा सकता है कि मॉडल नंबर TA-1400 फोन Nokia 6310 से जुड़ा हुआ है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह एक फीचर फोन प्रतीत होता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 2,8 इंच डिस्प्ले और 1,150 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। फोन में 8 एमबी रैम और 16 एमबी स्टोरेज होगी। फोन का रियर कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का होगा और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.