Nokia X7 जल्द होगा लॉन्च, एचएमडी ग्लोबल ने ज़ारी किया टीज़र

एक टीज़र सामने आया है जो एचएमडी ग्लोबल द्वारा जल्द ही Nokia X7 वेरिएंट लाने की ओर इशारा है।

Nokia X7 जल्द होगा लॉन्च, एचएमडी ग्लोबल ने ज़ारी किया टीज़र
ख़ास बातें
  • टीज़र को ताइवान में रिलीज किया गया
  • नए Nokia स्मार्टफोन लॉन्च की ओर इशारा किया गया है
  • नया नोकिया स्मार्टफोन Nokia X7 हो सकता है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि एचएमडी ग्लोबल 2018 में नोकिया ब्रांड का एक और स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। बीते महीने ही फिनलैंड की इस कंपनी ने Nokia X5 और Nokia X6 हैंडसेट के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 5.1 Plus व Nokia 6.1 Plus लॉन्च किए थे। अब एक टीज़र सामने आया है जो एचएमडी ग्लोबल द्वारा जल्द ही Nokia X7 वेरिएंट लाने की ओर इशारा है। कंपनी ने टीज़र को ताइवान में रिलीज किया है। लेकिन इसमें फोन के नाम का ज़िक्र नहीं है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट और दावों के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही Nokia X7 से पर्दा उठाएगी।

ताइवान में नोकिया मोबाइल पेज पर दो तस्वीरें साझा की गई हैं जो नए Nokia स्मार्टफोन लॉन्च की ओर इशारा है। पहले टीज़र इमेज से यह साफ है कि यह स्मार्टफोन लंबे डिस्प्ले के साथ आएगा। तस्वीर से यह साफ नहीं हो पाया है कि इसमें डिस्प्ले नॉच है या नहीं। लेकिन यह फीचर हाल के ज़्यादातर नोकिया फोन का हिस्सा रहा है। इसके अतिरिक्त में दूसरी तस्वीर में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो का ज़िक्र है और डिस्प्ले नॉच की ओर भी इशारा है।

अगर ये दावे सही हैं तो नया नोकिया स्मार्टफोन Nokia X7 हो सकता है जिसके बारे में हाल के दिनों में जानकारियां सामने आई हैं। पुरानी रिपोर्ट की मानें तो नोकिया एक्स7 में डिस्प्ले नॉच होगा। जून में आई एक रिपोर्ट में 'Phoenix' कोडनेम के एक नए नोकिया स्मार्टफोन को इस साल सर्दियों में लॉन्च किए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा।

गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल की ओर से नए नोकिया स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। यानी बहुत सारी जानकारियां कयासों पर आधारित हैं। ऐसे में हम आपको उनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »