Nokia X7 का ग्लोबल अवतार हो सकता है Nokia 8.1, स्पेसिफिकेशन लीक

फिनलैंड की कंपनी अपने Nokia X7 हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने पर विचार कर रही है, ना कि Nokia 7.1 Plus के नाम से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2018 19:20 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 हैंडसेट गीकबेंच वेबसाइट पर एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट
  • Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन नोकिया 8 के अपग्रेड वाले नहीं लगते
  • नोकिया 8.1 को एमडब्ल्यूसी 2019 से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद कम
HMD Global ने इस साल की शुरुआत में एक रणनीति अपनाई। पहले उसने चीनी मार्केट में Nokia ब्रांड की 'X' सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके बाद इसी फोन को ग्लोबल मार्केट में "Plus" के नाम से लॉन्च किया। कंपनी अपने Nokia X6 हैंडसेट को Nokia 6.1 Plus के नाम से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाई। इसी तरह Nokia X5 को बाद में Nokia 5.1 Plus के नाम से उतारा गया। हालांकि, फिनलैंड की यह कंपनी अपने Nokia X7 हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने पर विचार कर रही है, ना कि Nokia 7.1 Plus के नाम से। नए मॉडल को गीकबेंच की वेबसाइट पर एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट भी किया गया है।

'Nokia anew' नाम के ट्विटर हैंडल वाले रूसी टिप्सटर की मानें तो पहले Nokia X7 को ग्लोबल मार्केट में नोकिया 7.1 प्लस के नाम से आना था। लेकिन कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपना मन बदल लिया है और इस फोन को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने पर विचार कर रहे हैं। नए मॉल को अगले साल लॉन्च किया जाएगा, लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से पहले नहीं।
Advertisement

हालांकि, कथित Nokia 8.1 हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम का ज़िक्र है। ये सारे स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च किए गए नोकिया एक्स7 का भी हिस्सा हैं। दूसरी तरफ, अभी तक नहीं लॉन्च किए गए हैंडसेट के डिस्प्ले पैनल और बैटरी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

देखा जाए तो कथित Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन कहीं से भी स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले Nokia 8 के अपग्रेड के तौर पर नज़र नहीं आते। संभव है कि एचएमडी ग्लोबल पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अपग्रेड को लॉन्च करने के बजाय नोकिया 8 परिवार को मिड-रेंज सेगमेंट में तब्दील कर दे। कंपनी इस तरह से Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ और शाओमी की मी सीरीज़ मॉडल को चुनौती देना चाहती है। यह बहुत हद तक जायज भी लगता है, क्योंकि कंपनी द्वारा पांच कैमरे वाले नोकिया 9 प्योरव्यू पर काम करने की भी चर्चा है।
Advertisement

लेकिन इन जानकारियों की पुष्टि होने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि Nokia 8.1 को अगले साल फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद बेहद कम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X7, HMD Global, Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.