Nokia X5 की तस्वीरें लीक, कीमत का भी चला पता

Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus नोकिया ब्रांड की एक्स सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही जानकारी दे दी है कि इस फोन को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

Nokia X5 की तस्वीरें लीक, कीमत का भी चला पता

Nokia X5 में होगा डुअल कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच

ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स5 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Nokia X5 की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की संभावना
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी होने की उम्मीद
विज्ञापन
Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus नोकिया ब्रांड की एक्स सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही जानकारी दे दी है कि इस फोन को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अब एक ताज़ा रिपोर्ट से हमें नोकिया के इस स्मार्टफोन के आधिकारिक प्रेस रेंडर की झलक मिली है। बता दें कि रेंडर ग्राफिक्स से बनी तस्वीर होती है। तस्वीरों के मुताबिक, Nokia X5 दिखने में बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Nokia X6 जैसा होगा। लेकिन इसके बेज़ल थोड़े ज़्यादा मोटे हो सकते हैं और डिस्प्ले नॉच भी थोड़ा बड़ा होगा।

चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Baidu पर जारी किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, Nokia X5 को इस हफ्ते चीन में 1,000 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) से कम दाम में पेश किया जाएगा। यह जानकारी सबसे पहले SuomiMobiili.fi ने दी। इसके अलावा दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में नोकिया एक्स6 की तुलना में ज़्यादा बड़ा बेज़ल होगा। लीक हुए रेंडर से जानकारी मिली है कि नोकिया एक्स5 का डिस्प्ले नॉच भी थोड़ा बड़ा है और निचले हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। इसी के बगल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह रेंडर ब्लू कलर वाले वेरिएंट का है।
 
8bkhtl9nl97

Nokia X5 का डिज़ाइन Nokia X6 से है प्रेरित

इस पोस्ट से यह भी पता चला है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। संभवतः मीडियाटेक पी सीरीज़ या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर। इसके साथ रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और अन्य आम फीचर से लैस होगा। बैटरी 3000 एमएएच की होने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X5, Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »