Nokia X5 (Nokia 5.1 Plus) को अब 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus को अब 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पहले इस Nokia हैंडसेट को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाना था।

Nokia X5 (Nokia 5.1 Plus) को अब 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • Nokia X5 की कीमत 1,000 चीनी युआन से कम होने की खबर
  • Nokia X6 की तरह Nokia X5 भी डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा
  • नोकिया एक्स5 को पहले 11 जुलाई को ही किया जाना था लॉन्च
विज्ञापन
Nokia X5 ऊर्फ Nokia 5.1 Plus को अब 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पहले इस Nokia हैंडसेट को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाना था। लेकिन किसी कारणवश लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया गया। कई हफ्तों तक सुर्खियों में बने रहने के बाद नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी थी कि Nokia X5 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia X6 की तरह Nokia X5 भी डिस्प्ले नॉच और बिना बेज़ल वाली स्क्रीन के साथ आएगा।

लॉन्च इवेंट नहीं होने के बाद HMD Global ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी थी। कंपनी ने बयान जारी किया था कि नोकिया एक्स5 के लॉन्च इवेंट के वेन्यू को लेकर कुछ दिक्कतें थीं। लेकिन कंपनी ने लॉन्च की अगली तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया एक्स5 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

रूसी वेबसाइट Akket के मुताबिक, Nokia X5 को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, HMD Global की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में हम आपको इस दावे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Baidu पर जारी किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, Nokia X5 को 1,000 चीनी युआन (करीब 10,400 रुपये) से कम दाम में पेश किया जाएगा। इसके अलावा दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में नोकिया एक्स6 की तुलना में ज़्यादा बड़ा बेज़ल होगा। लीक हुए रेंडर से जानकारी मिली है कि नोकिया एक्स5 का डिस्प्ले नॉच भी थोड़ा बड़ा है और निचले हिस्से पर Nokia की ब्रांडिंग है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। इसी के बगल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। संभवतः मीडियाटेक पी सीरीज़ या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर। इसके साथ रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और अन्य आम फीचर से लैस होगा। बैटरी 3000 एमएएच की होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X5, Nokia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »