50MP कैमरा, 4200mAh बैटरी के साथ Nokia X30 5G लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Nokia X30 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमेरी, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल मॉड्यूल और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर काम करता है।

50MP कैमरा, 4200mAh बैटरी के साथ Nokia X30 5G लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Nokia X30 5G में 50MP का प्राइमेरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nokia X30 5G में 50MP का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है।
  • Nokia X30 5G में 6.43-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • Nokia X30 5G में 4,200mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने अब Nokia X30 5G को यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में खरीदारी के लिए उपलब्ध करवा दिया है। यह स्मार्टफोन ब्लू और आइस व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसी के साथ फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स के साथ आएगा। IFA 2022 में पेश होने के मात्र दो महीने बाद ही यह उपलब्ध हो गया है। आइए नोकिया के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Nokia X30 5G के स्पेसिफिकेशंस


Nokia X30 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 3 हाई-रिजोल्यूशन कैमरा दिए गए हैं। इसमें 6.43-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका वजन 185g है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,200mAh बैटरी की है। इसके साथ 33W चार्जिंग कैपेसिटी और USB 3.0 सपोर्ट मिलता है। Nokia X30 5G का डिस्प्ले1080p रिजोल्यूशन के साथ आता है और इसके प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। स्मार्टफोन IP67-सर्टिफाइड है यानी कि यह पानी के अंदर भी बचा रहेगा। 

Nokia X30 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमेरी, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल मॉड्यूल और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को कुल 3 एंड्रॉयड अपग्रेड्स मिलेंगे। Nokia X30 5G  की रैम और स्टोरेज की बात करें तो, इसमें 6GB/128GB और 8GB/256GB विकल्प मिलेंगे। 
 

Nokia X30 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो HMD ग्लोबल, Nokia X30 5G को यूरोप में 6GB/128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €519 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 41,740 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत €549 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 44,169 रुपये है। इन्हीं मॉडल्स की कीमत क्रमश: UK में £399 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 37,052 रुपये और £439 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 40,767 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »