Nokia X20 और X10 5G में मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी जारी कर रही Android अपडेट

इस अपडेट के साथ इन स्मार्टफोन्स में नए फीचर्स और सुधार मिलेंगे, जिससे प्रदर्शन बेहतर होगा और सिक्योरिटी बढ़ेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए यूजर्स सेटिंग्स पर जाकर सिस्टम अपडेट्स के लिए सर्च कर सकते हैं
  • कंपनी से यूजर्स को अपडेट के लिए एक नोटिफिकेशन भी भेजा जा सकता है
  • फरवरी के सिक्योरिटी पैच से एंड्रॉयड सिस्टम में कुछ कमियां दूर की गई हैं

इस अपडेट के साथ इन स्मार्टफोन्स में नए फीचर्स और सुधार मिलेंगे

Nokia Mobile ने अपने Nokia X10 5G और Nokia X20 5G स्मार्टफोन्स के लिए नए Android 13 बिल्ड के साथ फरवरी का गूगल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जारी किया है। इस अपडेट के साथ इन स्मार्टफोन्स में नए फीचर्स और सुधार मिलेंगे, जिससे प्रदर्शन बेहतर होगा और सिक्योरिटी बढ़ेगी। 

यह अपडेट Nokia X10 5G के लिए 389 MB और Nokia X20 5G के लिए 388 MB के साइज का है। इनके एंड्रॉयड 13 के लिए इंटरनल वर्जन नंबर क्रमशः V3.370 और V3.470 हैं। गूगल के एंड्रॉयड एंटरप्राइज डिवाइसेज में से Nokia G11 को एंड्रॉयड 13 पर अपडेट किया गया है। इसके अलावा Nokia XR20 5G, Nokia G50 5G, Nokia X20 5G और Nokia X10 5G को अपडेट किया जा सकता है। फरवरी के सिक्योरिटी पैच से एंड्रॉयड सिस्टम में कुछ कमियों को दूर किया गया है और सुधार हुए हैं। 

इसके लिए यूजर्स सेटिंग्स पर जाकर सिस्टम अपडेट्स के लिए सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को अपडेट को डाउनलोड करने के लिए एक नोटिफिकेशन भी मिल सकता है। कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर Nokia C12 Pro को लॉन्च किया था। इसमें 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Nokia C12 Pro के 2GB RAM वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये है और 3GB RAM वाले वेरिएंट का 7,499 रुपये है। इसे Light Mint, Charcoal और Dark Cyan कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और Nokia.com के जरिए खरीदा जा सकता है। 
 
Nokia C12 Pro में 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के प्रोटकेशन के लिए 2D टफेंड ग्लास है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A1 दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के है। इसमें LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 4,000 mAh की बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में अधिकतम 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि वह इसके लिए दो साल तक नियमित सिक्योरिटी अपडेट देगी।  


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  9. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  10. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.