Nokia X10 और Nokia X20 होंगे कंपनी के सस्ते 5G फोन, कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Nokia X10 फोन में आपको 6 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 300 (लगभग 26,051 रुपये) होगी। इसके अलावा Nokia X20 की बात करें, तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 30,301 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X10 और Nokia X20 फोन 8 अप्रैल को हो सकते हैं लॉन्च
  • नोकिया एक्स20 में मिल सकते हैं ब्लू और सैंड कलर ऑप्शन
  • नोकिया एक्स10 में मिल सकते हैं व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन

दोनो फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस

Nokia कंपनी 8 अप्रैल को नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाएगी, जिसकी जानकारी कंपनी ने पहले ही वेबसाइट पर लाइव किए पेज के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में लॉन्च होने वाले दो नए स्मार्टफोन्स की जानकारी लीक की गई है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी Nokia X10 और Nokia X20 5G नामक दो नए फोन अपने लाइनअप में शामिल करेगी। यही नहीं, रिपोर्ट में इन फोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी को भी सार्वजनिक किया गया है।

Nokiapoweruser (NPU) वेबसाइट पर एक रिपोर्ट साझा की गई है, जिसके मुताबिक कंपनी Nokia X10 और Nokia X20 नाम के दो नए स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया एक्स10 का कोडनेम Scarlet Witch और नोकिया एक्स20 का कोडनेम Nokia Quick Silver है। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह दोनों ही फोन कंपनी के किफायती 5जी स्पोर्टेड फोन होंगे और इनमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मौजूद होगा।

नोकिया एक्स10 फोन में आपको 6 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 300 (लगभग 26,051 रुपये) होगी। इस फोन में व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नोकिया एक्स20 की बात करें, तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 30,301 रुपये) होगी। इस फोन में आपको ब्लू और सैंड कलर ऑप्शन मिलेंगे।

आपको बता दें, पिछले दिनों ही HMD Global कंपनी ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से खुलासा किया था कि 8 मार्च को कंपनी लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी, जिसके तहत नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी इस दिन नोकिया एक्स10 और नोकिया एक्स20 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.