Nokia के नए फोन में होगा वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 6 जून को होना है लॉन्च

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global कल यानी 6 जून को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 जून 2019 17:13 IST
ख़ास बातें
  • नया टीज़र नोकिया मोबाइल और नोकिया मोबाइल ट्विटर अकाउंट पर हुआ शेयर
  • नए नोकिया फोन में होगा 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक
  • आगामी नोकिया फोन में होगी नोटिफिकेशन लाइट

Nokia के नए फोन में होगा वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 6 जून को होना है लॉन्च

Photo Credit: Twitter/Nokia Mobile

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global कल यानी 6 जून को एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल पहले ही लॉन्च डेट को कंफर्म कर चुकी है। कुठ समय पहले एक टीजर जारी किया गया था जिसमें आगामी Nokia फोन में नाइट मोड जैसे फीचर की झलक देखने को मिली थी। ट्विटर पर अब एक नया टीज़र जारी किया गया है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि फोन में फेस अनलॉक और वाटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच को जगह मिलेगी।

टीजर में दिख रहा है कि फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी है। कंपनी #GetAhead का इस्तेमाल कर रही है जो इस बात का संकेत देता है कि आगामी Nokia मॉडल में दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए नए टीज़र में 6 जून को लॉन्च होने वाले आगामी Nokia स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिल रही है।

ट्वीट के साथ एक 12 सेकेंड के वीडियो को भी साझा किया गया है। वीडियो में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और फेस अनलॉक सपोर्ट की झलक मिल रही है। टीज़र में फोन के बायीं ओर गूगल असिस्टेंट के लिए एक बटन दिया गया है।
Nokia X71 का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है Nokia 6.2। नोकिया 6.2 को 6 जून को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि नोकिया एक्स71 में नॉच नहीं बल्कि होल-पंच डिस्प्ले है। ऐसे में हो सकता है कि एचएमडी ग्लोबल कल इवेंट में किसी नए स्मार्टफोन को ही लॉन्च करेगी।

भारत में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 9 PureView को लॉन्च किया जा सकता है। हमने पहले ही गूगल असिस्टेंट बटन के साथ Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को देख चुके हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

पिछले हफ्ते एचएमडी ग्लोबल ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें आगामी Nokia फोन में नाइट मोड-जैसा फीचर होने का संकेत मिला था। फीचर नोकिया कैमरा ऐप का एक हिस्सा हो सकता है। इसके अलावा पहले जारी किए गए टीज़र में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, कर्व्ड बैक और नोटिफिकेशन लाइट के साथ पावर बटन हो सकता है।

गौर करने वाली बात यह है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया मोबाइल इंडिया और नोकिया मोबाइल ट्विटर दोनों ही अकाउंट से अपने आगामी स्मार्टफोन के टीज़र को जारी कर रही है। यह इस बात की ओर संकेत देता है कि नया नोकिया मॉडल भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने विशेष रूप से नई दिल्ली और इटली में 6 जून को लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia phone, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon सेल में 16 हजार सस्ते खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO Z11 Lite जैसे लेटेस्ट फोन, आई धमाका डील्स
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  4. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  5. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  6. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  8. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.