Nokia का फीचर फोन मार्केट में दबदबा, 30 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी

Nokia की इस सफलता के पीछे एक कारण उनका अपने लेटेस्ट फीचर फोन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को जोड़ना हो सकता है, जो भारतीयों के लिए अब एक अहम फीचर बन गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Nokia इस साल की तीसरी तिमाही में फीचर फोन मार्केट में टॉप पोजीशन में रही
  • कंपनी ने IDC की लेटेस्ट Q3 2023 रिपोर्ट का हवाला दिया है
  • वैल्यू के हिसाब से मार्केट शेयर 30.7% और वॉल्यूम के हिसाब से 22.4% है
HMD Global के स्वामित्व वाली टेक कंपनी Nokia इस साल की तीसरी तिमाही में फीचर फोन मार्केट में टॉप पोजीशन में रही। IDC की लेटेस्ट Q3 2023 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि करीब 30.7 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ उसने फीचर फोन मार्केट में अपना दबदबा बनाया है। हालांकि, इस हिस्सेदारी की विस्तृत जानकारी को पर्दे के पीछे ही रखा गया है।

HMD Global के अनुसार लेटेस्ट IDC रिसर्च बताती है कि Nokia ने 2023 की तीसरी तिमाही के लिए फीचर फोन बाजार में अपने प्रभुत्व को बनाए रखा है। हालांकि, जैसा कि हमने बताया, ब्रेकडाउन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन HMD ने यह जरूर बताया है कि वैल्यू के हिसाब से इसकी बाजार हिस्सेदारी 30.7% और वॉल्यूम के हिसाब से 22.4% है, जो पिछली तिमाही की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी को दर्शाती है।

नोकिया की इस सफलता के पीछे एक कारण उनका अपने लेटेस्ट फीचर फोन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को जोड़ना हो सकता है, जो भारतीयों के लिए अब एक अहम फीचर बन गया है। देश बड़ी संख्या में UPI का इस्तेमाल करता है और साथ ही यहां फीचर फोन यूजर्स भी बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि Nokia ने हाल ही में अपनी फीचर फोन लाइनअप को पुराने दिनों की तरह नए डिजाइन और रंगों के साथ रिफ्रेश किया है।

पिछले महीने Nokia ने 105 Classic को भारत में लॉन्च किया था। नया फोन 1,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फीचर फोन है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद UPI फीचर है। नया फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ आता है और कंपनी इसमें लंबा बैटरी बैकअप मिलने का भी दावा करती है।
Advertisement

आज के समय में जब भारत डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में फीचर फोन में UPI की मौजूदगी एक अच्छा जोड़ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Nokia Feature Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.