Nokia X सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन 6 सितंबर को करेगी लॉन्च!

कयास के तौर पर कहा जा सकता है कि कंपनी X सीरीज को ही एक्सपेंड कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Nokia जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन पेश करने वाली है।
  • 6 सितंबर को वह इसके बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है।
  • कयास के तौर पर कहा जा सकता है कि कंपनी X सीरीज को ही एक्सपेंड कर सकती है।

Nokia X30 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 3 हाई-रिजोल्यूशन कैमरा दिए गए हैं।

Nokia जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा है कि 6 सितंबर को वह इसके बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है। हालांकि अभी तक न तो फोन के नाम के बारे में ही कोई संकेत दिया गया है, और न ही मीडिया लीक्स में इसकी जानकारी सामने आई है। कंपनी के हालिया लॉन्च हुए स्मार्टफोन देखें तो लग रहा है कि नोकिया अब मिडरेंज के अफॉर्डेबल 5जी फोन और फीचर फोन पर ज्यादा जोर देने लगी है। तो क्या यह अगला फोन भी एक मिडरेंज डिवाइस होगा? आइए जानते हैं अगले नोकिया 5 स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने क्या जानकारी दी है। 

Nokia का नया 5G स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में आने वाला है। नोकिया ने इसके लिए 6 सितंबर के दिन घोषणा करने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंपनी ने लिखा है, (हिंदी में अनुवादित)" क्या आप नोकिया 5जी स्मार्टफोन के साथ स्पीड एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार हैं? 6 सितंबर 2023 को घोषणा के लिए जुड़े रहें।" इस पोस्ट को देखकर पता चलता है कि कंपनी 6 सितंबर को फोन का खुलासा कर सकती है। 

Advertisement
टीजर में बैकग्राउंड में फोन की हल्की झलक भी दिख रही है। लेकिन यहां पर फोन का लुक या डिजाइन साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। कयास के तौर पर कहा जा सकता है कि कंपनी X सीरीज को ही एक्सपेंड कर सकती है। क्योंकि इससे पहले नोकिया ने 5जी स्मार्टफोन के रूप में Nokia X30 5G स्मार्टफोन पेश किया था। उसके बाद कंपनी का कोई 5जी स्मार्टफोन अभी तक मार्केट में नहीं दिखाई दिया है। 
 

Nokia X30 5G के स्पेसिफिकेशंस

Nokia X30 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 3 हाई-रिजोल्यूशन कैमरा दिए गए हैं। इसमें 6.43-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका वजन 185g है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,200mAh बैटरी की है। इसके साथ 33W चार्जिंग कैपेसिटी और USB 3.0 सपोर्ट मिलता है। Nokia X30 5G का डिस्प्ले1080p रिजोल्यूशन के साथ आता है और इसके प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। स्मार्टफोन IP67-सर्टिफाइड है यानी कि यह पानी के अंदर भी बचा रहेगा। 

Nokia X30 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमेरी, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल मॉड्यूल और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 12 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को कुल 3 एंड्रॉयड अपग्रेड्स मिलेंगे। Nokia X30 5G  की रैम और स्टोरेज की बात करें तो, इसमें 6GB/128GB और 8GB/256GB विकल्प मिलेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.