• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पांच कैमरों के साथ Nokia N73 ले सकता है एंट्री!, कॉन्सेप्ट रेंडर्स से हुआ खुलासा

पांच कैमरों के साथ Nokia N73 ले सकता है एंट्री!, कॉन्सेप्ट रेंडर्स से हुआ खुलासा

Motorola द्वारा Motorola Frontier नाम का पहला 200 मेगापिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। स्मार्टफोन Samsung HP1 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आने की उम्मीद है।

पांच कैमरों के साथ Nokia N73 ले सकता है एंट्री!, कॉन्सेप्ट रेंडर्स से हुआ खुलासा

Photo Credit: CNMO

Nokia कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

विज्ञापन
HMD Global जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हालांकि मार्च में कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कंफर्म किया कि कंपनी का जल्द ही कोई फ्लैगशिप या प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। आइए इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं कि इसमें क्या कुछ हो सकता है।

चीनी समाचार साइट CNMO के मुताबिक, Nokia N73 मॉनीकर के साथ एक नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले 2006 में उसी N73 मॉनीकर के साथ एक स्मार्टफोन जारी किया था जो उस दौरान काफी पसंद किया गया था।

नए आने वाले इस स्मार्टफोन के कुछ कॉन्सेप्ट रेंडर भी आए हैं, जिससे एक फ्लैट टॉप और कर्व्ड साइड दिखती है। कैमरा मॉड्यूल चाकू की नोक के साइज का है और इसमें ड्यूल फ्लैश मॉड्यूल के साथ कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरे में सबसे बड़ा लेंस दिया गया है और इसके नीचे 4 अन्य लेंस भी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन में Samsung द्वारा बनाया गया 200 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। आपको बता दें कि Samsung ने सितंबर 2021 में 0.64μm पिक्सल सेंसर के साथ ISOCELL HP1 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर की शुरुआत की हुई। हालांकि 200 मेगापिक्सल का सेंसर भी अभी तक किसी भी स्मार्टफोन पर नहीं आया है। अभी तक ये स्पेसिफिकेशन और रेंडर अभी भी अफवाह हैं, इसलिए इसे अभी तक पूरी तरह से सच मानना जरूरी है।

Motorola द्वारा Motorola Frontier नाम का पहला 200 मेगापिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। स्मार्टफोन Samsung HP1 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। नए सेंसर में एक बिल्कुल नई ChameleonCell टेक्नोलॉजी, एक पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी है जो पर्यावरण के आधार पर टू बाय टू, फोर-बाय या फुल पिक्सल लेआउट का इस्तेमाल करती है। इससे 30fps पर 8K वीडियो ली जा सकती है। अब तक मार्केट में 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन ही मौजूद हैं। अगर इस प्रकार का कोई स्मार्टफोन आता है तो ये स्मार्टफोन कैमरा के मामले में नई टेक्नोलॉजी हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia N73, 5 Camera Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »