Android 12 के साथ Nokia स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में नोकिया के चार नए स्मार्टफोन्स के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन को देखा गया था। डिज़ाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी के बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होंगे। संभावना है कि गीकबेंच पर लिस्ट इन चार स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

Android 12 के साथ Nokia स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Nokia का आगामी स्मार्टफोन Suzume नाम से है गीकबेंच पर लिस्ट
  • गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 306 है
  • हाल ही में चार स्मार्टफोन के रेंडर्स हुए थे लीक
विज्ञापन
Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global जल्द ही नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, नोकिया का नया फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। सामने आए स्पेसिफिकेशन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें, हाल ही में नोकिया के चार नए स्मार्टफोन्स के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन को देखा गया था। डिज़ाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी के बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होंगे। संभावना है कि गीकबेंच पर लिस्ट इन चार स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

Nokia कंपनी का आगामी स्मार्टफोन का मॉडल नेम Suzume हो सकता है, जो कि गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है। गीकबेंच साइट के जरिए इस आगामी स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 12 के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि Samsung Exynos 7884 चिपसेट हो सकती है। इसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकता है।

गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 306 और मल्टी-कोर स्कोर 1,000 है।

सामने आए स्पेसिफिकेशन से माना जा सकता है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। फिलहाल इसके नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में Nokia कंपनी के चार आगामी स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। डिज़ाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कंपनी के बजट या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होंगे। हालांकि, इन सभी फोन के मोनिकर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। हो सकता है कि गीकबेंच पर लिस्ट फोन इन चारों में से ही कोई एक हो।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »