नोकिया हार्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई

नोकिया हार्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई
ख़ास बातें
  • एक नए नोकिया स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है
  • कथित स्पेसिफिकेशन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज शामिल हैं
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
विज्ञापन
एक नए नोकिया स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। ऐसा लगता है कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को नोकिया हार्ट के नाम से जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह हाल ही में लॉन्च किए गए नोकिया 6 एंड्रॉयड फोन का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है।

जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया हार्ट में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल नोकिया 6 में भी किया गया था। अन्य कथित स्पेसिफिकेशन में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा शामिल हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी मोबाइल का प्राइस ने दी।

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 की कीमत चीन में 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) रखी थी। यह देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि नोकिया हार्ट की कीमत नोकिया 6 से कम ही होगी। बता दें कि बेंचमार्क लिस्टिंग के स्पेसिफिकेशन आखिरी नहीं होते। संभव है कि आधिकारिक लॉन्च के वक्त कई फ़ीचर बदल जाएं।

याद दिला दें कि नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia Heart, Nokia Heart Specification, Nokia 6, MWC, MWC 2017, Nokia
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »