Nokia G42 5G का नया 6GB वेरिएंट सिर्फ 9999 रुपये में पेश, 8 मार्च को पहली सेल

Nokia G42 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्‍शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G42 5G के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Nokia G42 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nokia G42 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है

Nokia G42 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने Nokia G42 5G का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। इसकी पहली बिक्री 8 मार्च, 2024 को महिला दिवस पर भारत में होने वाली है। Nokia G42 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Nokia G42 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia G42 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Nokia G42 5G के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री 8 मार्च, 2024 को महिला दिवस पर होगी।


Nokia G42 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 


Nokia G42 5G में 6.56 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Nokia G42 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 2GB बढ़ाकर 6GB तक किया जा सकता है। वहीं 128GB इनबिल्ट स्‍टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है और कंपनी 2 साल के लिए ओएस सिस्‍टम अपग्रेड और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nokia G42 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्‍सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ दिखने में ही अच्छा नहीं है बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इसमें 65 प्रतिशत रिसाइकल प्लास्टिक से बना 2-पीस यूनीबॉडी डिजाइन है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.