Nokia G42 5G और Nokia G310 5G आए 128GB स्टोरेज, 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ नजर

Nokia G42 5G और Nokia G310 5G में 6.5 इंच की एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Nokia कथित तौर पर अपने मिड रेंज फोन Nokia G42 पर काम कर रहा है।
  • Nokia G42 5G और Nokia G310 5G में 6.5 इंच की एलसीडी HD+ डिस्प्ले मिलेगी।
  • Nokia G42 5G और Nokia G310 5G एंड्रॉयड 13 के साथ प्रीलोडेड आएंगे।

Nokia G21 में 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nokia

Nokia कथित तौर पर अपने मिड रेंज फोन Nokia G42 पर काम कर रहा है। हाल ही में यह फोन बैंचमार्किंग साइट गीकबैंच पर नजर आया था और अब यह फोन ब्लूटूथ एसआईजी ऑथोरिटी पर नजर आया है। इसके अलावा Nokia G310 5G मॉनीकर वाले एक और Nokia फोन को भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला है। यहां हम आपको आगामी Nokia स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia G42 5G और Nokia G310 5G की खासियतें


ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि Nokia के मॉडल नंबर TA-1573 और TA-1591/TA-1581 वाले Nokia G310 5G और Nokia G42 5G के तहत एंड्री करेंगे। ब्लूटूथ लिस्टिंग से ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट का खुलासा हुआ है और उसके अलावा उनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है।


Nokia G42 5G और Nokia G310 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ब्लूटूथ लिस्टिंग के अनुसार, Nokia G42 5G और Nokia G310 5G में 6.5 इंच की एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। वी-शेप नॉच वाली डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 560 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 की एक लेयर के जरिए प्रोटेक्शन दिया जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G चिपसेट मिलेगा।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो दोनों फोन एंड्रॉयड 13 के साथ प्रीलोडेड आएंगे। गीकबेंच पर Nokia G42 5G में 4GB RAM नजर आई थी। अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह 6GB RAM वर्जन में भी आएगा और 128GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, कैमरा सेटअप या बैटरी बैकअप के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिस्प्ले और प्रोसेसर Nokia G42 5G और Nokia G310 5G में समान हैं। फिलहाल यह पता नहीं है कि इन दोनों स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस एक जैसे होंगे या अलग होंगे।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.