Nokia G21 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, ट्रिपल रियर कैमरा और दो कलर ऑप्शन की मिली झलक

टिप्सटर ने दो सेट्स में कथित Nokia G21 स्मार्टफोन की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। पहले सेट Nokia G21 स्मार्टफोन ब्लू कलर ऑप्शन में देखा गया है जबकि दूसरे सेट में फोन ग्रे कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G21 में मिल सकती है 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
  • Nokia G20 का सक्सेसर होगा नोकिया जी21
  • फोन में अज्ञात Unisoc प्रोसेसर मौजूद होगा
Nokia G21 स्मार्टफोन के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन में आ सकता है। तस्वीर से यह भी इशारा मिलता है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि यह फोन Nokia G20 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। नए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे। वहीं, यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर भी पिछले हफ्ते स्पॉट किया गया था।

टिप्सटर Roland Quandt ने दो सेट्स में कथित Nokia G21 स्मार्टफोन की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। पहले सेट नोकिया जी21 स्मार्टफोन ब्लू कलर ऑप्शन में देखा गया है जबकि दूसरे सेट में फोन ग्रे कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश और सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच मौजूद है। बता दें, हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद अब फोन के रेंडर्स लीक किए गए हैं। बेंचमार्किंग साइट पर फोन की लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि यह फोन Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिल सकती है।
 

Nokia G21 specifications (expected)

हाल ही की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नोकिया जी21 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा। नोकिया के इस नए फोन में अज्ञात Unisoc प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और कैमरा भी इस सेटअप का हिस्सा हो सकते हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy build quality
  • Guaranteed Android updates
  • Clean Android experience
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Slow charging with bundled charger
  • SoC isn?t the most powerful
  • Low-resolution display
  • Ships with Android 11
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia G21, Nokia G21 Specifications, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
  2. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  3. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  4. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  2. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  4. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  6. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  8. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.