50MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Nokia G11 Plus स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Nokia G11 Plus : यह फोन लेक ब्लू और चारकोल ग्रे ऑप्‍शंस में रिटेल आउटलेट्स, Nokia.com और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G11 Plus में 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है
  • फोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है
  • फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है

Nokia G11 Plus : Nokia G11 Plus में 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है।

Nokia G11 Plus स्‍मार्टफोन को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। G-सीरीज में यह कंपनी का लेटेस्ट फोन है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसे जून में ग्लोबल डेब्यू किया गया था। इंडिया में इसे 13 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्‍च किया गया है। यह 4जीबी रैम और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है। एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाला यह स्‍मार्टफोन और कौन-कौन से फीचर्स ऑफर करता है, आइए जानते हैं। 
 

Nokia G11 Plus के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Nokia G11 Plus को 4GB रैम और 64GB वैरिएंट में लाया गया है। दाम 12499 रुपये हैं। यह फोन (लेक ब्लू और चारकोल ग्रे ऑप्‍शंस में रिटेल आउटलेट्स, Nokia.com और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Nokia G11 Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia G11 Plus में 6.51 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। यह डिस्‍प्‍ले HD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

Nokia G11 Plus में Unisoc T606 प्रोसेसर लगाया गया है। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में  5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

फोन के बैक में फ‍िंगरप्रिंट कैमरा दिया गया है। Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 पर चलता है। दावा है कि यूजर्स को क्‍लीन ओएस एक्‍सपीरियंस देता है। कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 3 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.