10,999 रुपये में 4GB RAM, 13MP कैमरा के साथ Nokia C31 लॉन्च, जानें फीचर्स

Nokia C31 के 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Charcoal, Mint और Cyan कलर्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C31 में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia C31 के 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Nokia C31 में 5050mAh की बैटरी दी गई है।

Nokia C31 में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि HD+ 1200*720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है।

Nokia का नया C-सीरीज फोन Nokia C31 लॉन्च हो गया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस फोन में 5050mAh की बैटरी और 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको नोकिया के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत, फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। कंपनी ने इस फोन को 2 वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।     

Nokia C31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Nokia C31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो HD+ 1200*720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, वॉटरड्रॉप नॉच कटआउट और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें पोट्रेट मोड, एचडीआर मोड, नाइट मोड और स्मार्ट स्टोरेज है। बैटरी की बात की जाए तो इस नोकिया फोन में 5050mAh की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 2.0 माइक्रोयूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB तक की स्टोरेज मिलती है। हालांकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। इस फोन में सेफ्टी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Nokia C31 की कीमत

Nokia C31 की कीमत की बात करें तो इसके 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Charcoal, Mint और Cyan कलर्स में उपलब्ध है। यह बिक्री के लिए ऑफिशियल ई-कॉमर्स साइट और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.