13MP कैमरा, 4000mAh बैटरी और 3GB रैम वाले ‘सस्‍ते’ Nokia C200 की बिक्री शुरू

Nokia C200 में 6.1 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720 x 1560 पिक्‍सल है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 15:40 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी मार्केट में यह नोकिया का सबसे सस्‍ता एंड्रॉयड 12 स्‍मार्टफोन है
  • इसे पानी और धूल के असर से बचने वाली रेटिंग भी मिली है
  • target.com पर यह स्‍मार्टफोन 79.99 डॉलर कीमत में लिस्‍ट है

फोन के प्रोसेसर के बारे में फ‍िलहाल जानकारी नहीं है, पर यह MediaTek Helio A22 हो सकता है।

Photo Credit: target.com

Nokia C200 स्मार्टफोन अमेरिका में ऑफ‍िशियली बिक्री के लिए आ गया है। यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, जिसे CES 2022 इवेंट में दिखाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी मार्केट में यह नोकिया का सबसे सस्‍ता एंड्रॉयड 12 स्‍मार्टफोन है। इसके बावजूद फोन में वी-नॉच स्‍टाइल वाला डिस्‍प्‍ले और एक बड़ी बैटरी ऑफर की गई है, जिसके टिकाऊ होने का दावा कंपनी ने किया है। फोन में दो कैमरे हैं और इसे पानी और धूल के असर से बचने वाली रेटिंग भी मिली है। 

target.com पर यह स्‍मार्टफोन 79.99 डॉलर (लगभग 6,116 रुपये) कीमत में लिस्‍ट है। फ‍िलहाल इसका ग्रे शेड लिस्‍ट क‍िया गया है, जो 3GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ आता है। फोन के प्रोसेसर के बारे में फ‍िलहाल जानकारी नहीं है, पर यह MediaTek Helio A22 प्रोसेसर हो सकता है। इसी प्रोसेसर के साथ Nokia C200 को CES इवेंट में पेश किया गया था। फोन में 4,000mAh की बैटरी है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दो दिन तक बैकअप दे सकती है। पानी और धूल के असर से बचाने के लिए इस फोन को IP52 रेटिंग दी गई है।
Advertisement

कुछ और अहम स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें, तो Nokia C200 में 6.1 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720 x 1560 पिक्‍सल है। यह V-notch पैनल के साथ आता है, जिसकी चिन में नोकिया की ब्रैंडिंग की गई है। फोन में 13MP का एक सिंगल कैमरा है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

कंपनी की कुछ और डिवाइसेज की बात करें, तो HMD Global ने Nokia 105 (2022) और Nokia 105 Plus फीचर फोन को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। दोनों फोन ड्यूरेबल एक्‍सटीरियर के साथ आते हैं। कंपनी ने कहा है कि ये फोन स्‍क्रैच रजिस्‍टेंट हैं और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस हैं। Nokia 105 (2022) फोन में Nokia 105 (2019) के जैसी ही खूबियां हैं। वहीं, Nokia 105 Plus फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, MP3 प्लेयर समेत कई फीचर्स के साथ आता है। 
Advertisement
 
Nokia 105 (2022) चारकोल और ब्‍लू कलर में आता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। दूसरी ओर, Nokia 105 Plus के दाम 1,399 रुपये हैं। यह चारकोल और रेड कलर में उपलब्ध है। इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.