Nokia C1 एंड्रॉयड पाई (गो एडिशन) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

Nokia C1 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। इसके अतिरिक्त फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2019 17:31 IST
ख़ास बातें
  • 5.45 इंच का FWVGA+ आईपीएस डिस्प्ले है नोकिया सी1 में
  • Nokia C1 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • 2,500 एमएएच की बैटरी है नोकिया सी1

Nokia C1 भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Nokia C1 एंड्रॉयड गो एडिशन स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। इसे नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पेश किया है। यह पहला मौका है जब HMD Global ने ब्रांडिंग में आंकड़ों का इस्तेमाल नहीं किया है। नोकिया सी1 ट्रेडिशनल स्मार्टफोन डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें कोई नॉच या होल-पंच नहीं है। अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट क्वाड-कैमरा प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 2,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल ने इस हैंडसेट को फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूज़र्स के लिए पेश किया है।

Nokia C1 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन इस फोन को अफ्रीका, मध्य एशिया और एशियन पेसिफिक देशों में पेश किया जाना तय है। यह ब्लैक और लाल रंग में आएगा।
 

Nokia C1 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया सी1 एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा। फोन में 5.45 इंच का FWVGA+ आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। अन्य स्पेसिफिकेशन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, अलग गूगल असिस्टेंट बटन और 1 जीबी रैम शामिल हैं।

नोकिया सी1 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ। इसके अतिरिक्त फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर फ्लैश भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी है। अन्य फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (64 जीबी तक) शामिल हैं। फोन सिर्फ 3जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा, 4जी को नहीं।
Advertisement

Nokia C1 का डाइमेंशन 147.6 x 71.4 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie (Go Edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia C1, Nokia C1 specifications, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.