20 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ Nokia BH-805 True Wireless ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

Nokia BH-805 True Wireless ईयरबड्स की कीमत चीन में CNY 499 (लगभग 5,710 रुपये) है। आपको बता दें, यूरोप में यह ईयरबड्स EUR 99.99 (लगभग 8,800 रुपये) की कीमत में पेश किए गए थे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Nokia BH-805 True Wireless Earbuds में हैं दो कलर ऑप्शन
  • नोकिया बीएच-805 ईयरबड्स में 13mm ग्राफीन बड्स दिए गए हैं
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से Nokia BH-805 में ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है

चारकोल और पोलर सी कलर ऑप्शन में मिलेंगे Nokia BH-805 True Wireless ईयरबड्स

Nokia BH-805 True Wireless ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है, जो कि जुलाई महीने में यूरोप में पेश किए गए थे। यह कंपनी के पहले एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आने वाले ईयरबड्स हैं। अन्य खूबियों की बात करें, तो यह ईयरबड्स 45mAh बैटरी के साथ आते हैं जो कि 5 घंटे तक का प्लेबैक देती है। हालांकि, चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता 400mAh की है, जिससे 20 घंटे तक की यूसेज प्राप्त होती है। इनमें 13 mm ऑडियो ड्राइवर दिए गए हैं जिनको लेकर दावा किया गया है कि वे स्टूडियो क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं। इन ईयरबड्स में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वहीं इनकी सेल चीन में शुरू कर दी गई है।
 

Nokia BH-805 True Wireless Earbuds price

Nokia BH-805 True Wireless ईयरबड्स की कीमत चीन में CNY 499 (लगभग 5,710 रुपये) है। आपको बता दें, यूरोप में यह ईयरबड्स EUR 99.99 (लगभग 8,800 रुपये) की कीमत में पेश किए गए थे। जैसे कि हमने बताया यह ईयरबड्स आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं चारकोल और पोलर सी। ईयरबड्स की सेल चीन में JD.com के जरिए शुरू कर दी गई है।
 

Nokia BH-805 True Wireless Earbuds specifications

Nokia BH-805 True Wireless Earbuds को एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ पेश किया गया है। इन ईयरबड्स में 13mm ग्राफीन बड्स दिए गए हैं, जो एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स में एक डेडिकेटेड एंबियंट मोड (Ambient mode) भी है जो यूजर्स को टच जेस्चर के साथ पर्यावरण संबंधी आवाजें सुनने देता है। प्रत्येक ईयरबड 45mAh बैटरी के साथ आता है, जो कि 5 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है। वहीं, यह 400mAh बैटरी क्षमता वाले चार्जिंग केस के साथ आता है, जो कि ईयरबड्स की कुल बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक बढ़ा देता है। हालांकि, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के एक्टिव होने पर बैटरी क्षमता थोड़ी घट जाती है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से Nokia BH-805 में ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। चार्जिंग के लिए ईयरबड्स में यूएसबी-टाइप सी पोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स IPX5-रेटेड हैं और कम दबाव वाले पानी और पसीने के खिलाफ प्रतिरोधी हैं। यूजर्स को वॉयस कमांड का उपयोग करने के लिए Google Assistant का भी सपोर्ट दिया गया है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.