Nokia 8 V 5G UW स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Nokia 8.3 5G के बाद यह नया स्मार्टफोन कंपनी का दूसरा 5जी फोन है, लेकिन mmWave 5G नेटवर्क के साथ-साथ sub-6GHz को सपोर्ट करने वाला नोकिया पोर्टफोलियो का पहला मॉडल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8 V 5G UW खरीद के लिए 12 नवंबर से होगा उपलब्ध
  • नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू में मौजूद है दो रैम व स्टोरेज विकल्प
  • फोन Verizon के अल्ट्रा-वाइडबैंड नेटवर्क को करता है सपोर्ट

Nokia 8 V 5G UW में मौजूद है 4,500 एमएएच की बैटरी

Nokia 8 V 5G UW स्मार्टफोन को HMD Global द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। Nokia 8.3 5G के बाद यह नया स्मार्टफोन कंपनी का दूसरा 5जी फोन है, लेकिन mmWave 5G नेटवर्क के साथ-साथ sub-6GHz को सपोर्ट करने वाला नोकिया पोर्टफोलियो का पहला मॉडल है। एचएमडी ने नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू को खासतौर पर यूएस कैरियर Verizon के लिए पेश किया है। Verizon के अल्ट्रा-वाइडबैंड नेटवर्क सपोर्ट के अलावा, नया नोकिया फोन असल में मार्च महीने में लॉन्च हुए नोकिया 8.2 5जी फोन का बदला हुआ अवतार है।
 

Nokia 8 V 5G UW price

नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू की कीमत $699.99 (लगभग 52,000 रुपये) तय की गई है। यह फोन मीटिऑर ग्रे कलर ऑप्शन में लाया गया है, जिसकी सेल 12 नवंबर से शुरू होने वाली है। Nokia 8 V 5G UW फोन खरीद के लिए यूएस में Verizon की वेबसाइट, ऐप व लोकल रिटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध होगा। यह फोन ग्लोबल मार्केट में उफलब्ध नहीं कराया जाएगा।

आपको बता दें, नोकिया 8.3 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबली EUR 599 (लगभग 52,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Nokia 8 V 5G UW specifications

यह फोन सिंगल और डुअल-सिम (नैनो) वेरिएंट्स में मिलता है। नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और वादा किया गया है कि इसके लिए जल्द ही एंड्रॉयड 11 अपडेट भी ज़ारी किया जाएगा। फोन में 6.81 इंच फुल-एचडी+ प्योर डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी और 8 जीबी LPDDR4x रैम विकल्प मिलता है। नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फ्रंट और रियर स्मार्टफोन के दोनों ही कैमरे Zeiss optics से लैस हैं।
Advertisement

नोकिया 8 वी 5जी यूडब्ल्यू फोन  में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंच लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलाका इसमें गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।

एचएमडी ने इस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 171.9x78.5x8.9mm और भार 226 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  2. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  3. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  4. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  5. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  8. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  9. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  10. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.