Nokia 7 Plus के स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक, एमडब्ल्यूसी 2018 में हो सकता है लॉन्च

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के हवाले से नोकिया 7 प्लस के फीचर और तस्वीरें सामने आई हैं। लीक हुई जानकारी में इस हैंडसेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन शामिल है। साथ ही आईटीहोम की रिपोर्ट में भी नोकिया 7 प्लस से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 10:11 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 और नोकिया 1 के साथ-साथ Nokia 7 Plus हो सकता है लॉन्च
  • कई रिपोर्ट में लीक हुए नोकिया 7 प्लस के स्पेसिफिकेशन व अन्य जानकारियां
  • नोकिया के अलावा कई नामी कंपनियों के स्मार्टफोन इस महीने हो सकते हैं लॉन्च
इस महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में एचएमडी ग्लोबल, नोकिया 9 और नोकिया 1 स्मार्टफोन के साथ-साथ Nokia 7 Plus से पर्दा उठा सकती है। एक रिपोर्ट में नोकिया 7 प्लस के फीचर, स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और तस्वीर सामने आई है। बता दें कि इससे पहले नोकिया 7 प्लस की जानकारी नोकिया कैमरा ऐप और गीकबेंच वेबसाइट के हवाले से लीक हुई थी। ज्ञात हो कि एमडब्ल्यूसी 2018 में 25 फरवरी को एचएमडी ग्लोबल का भी एक इवेंट होना है, जहां कंपनी कुछ नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है।  

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के हवाले से नोकिया 7 प्लस के फीचर और तस्वीरें सामने आई हैं। लीक हुई जानकारी में इस हैंडसेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन शामिल है। साथ ही आईटीहोम की रिपोर्ट में भी नोकिया 7 प्लस से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है।
Advertisement
 

नोकिया 7 प्लस स्पेसिफिकेशन

नई रिपोर्ट में ज़िक्र है कि नए नोकिया 7 प्लस में 6 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। इसमें गुलिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट के रियर में 12 व 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह कैमरा कार्ल ज़ीस के लेंस से लैस होगा, जो 2x ज़ूम करे में सक्षम होगा। साथ ही इस हैंडसेट में कार्ल ज़ीस लेंस के साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की भी संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित होगा और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

संभावना जताई गई है कि नोकिया 7 प्लस ऐल्युमिनियम बॉडी में आ रहा है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी और माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए यूज़र इस स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा कहा गया है कि हैंडसेट 9वी/2ए फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा व इसमें यूएसबी-टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा कयास लगाए गए हैं कि फोन में नोकिया ओज़ओ 360 डिग्री स्पैटियल ऑडियो तकनीक प्रयोग हुई है। पिछली कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 7 प्लस पिछले साल आए नोकिया 7 का बड़ा वर्ज़न होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रसोसेर से लैस होकर आएगा।
Advertisement

बता दें कि नोकिया 7 प्लस के अलावा एमडब्ल्यूसी 2018 में जिन संभावित स्मार्टफोन पर तकनीक के दीवानों की नज़र है उनमें कई बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। इनमें सैमसंग गैलेक्सी एस9, एस9 प्लस, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो, असूस ज़ेनफोन 5 सीरीज़, शाओमी मी मिक्स 2एस का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, MWC, MWC 2018, Nokia, Nokia 7 Plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.