Nokia 7.2, Samsung Galaxy M30s और Realme XT में कौन बेहतर?

Nokia 7.2 vs Samsung Galaxy M30s vs Realme XT: हमने आपकी सुविधा के लिए नोकिया 7.2 की तुलना सैमसंग गैलेक्सी एम30एस और रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन से की है, आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 19:16 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy M30s में हैं तीन रियर कैमरे
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्सटी में

Nokia 7.2 vs Samsung Galaxy M30s vs Realme XT: नोकिया 7.2, सैमसंग गैलेक्सी एम30एस और रियलमी एक्सटी में कौन बेहतर?

Nokia 7.2 vs Samsung Galaxy M30s vs Realme XT: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 7.2 को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो एचएमडी ग्लोबल का Nokia 7.2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण नोकिया 7.2 को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। मार्केट में नोकिया 7.2 की सीधी भिड़ंत Samsung के Galaxy M30s और Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme XT स्मार्टफोन से होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए Nokia 7.2 की तुलना सैमसंग गैलेक्सी एम30एस और रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन से की है, आइए जानते हैं इनके बारे में...
 

Nokia 7.2 vs Samsung Galaxy M30s vs Realme XT Price in India

नोकिया 7.2 की कीमत 18,599 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 19,599 रुपये रखी गई है। नोकिया 7.2 की बिक्री 23 सितंबर से Flipkart, Nokia मोबाइल स्टोर और नामी रिटेल स्टोर में शुरू हो जाएगी। यह फोन चारकोल और सेयान ग्रीन रंग में मिलेगा।
Advertisement


सैमसंग गैलेक्सी ए30एस की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। गैलेक्सी एम30एस की बिक्री 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को Amazon इंडिया और Samsung ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। फोन ओपल ब्लैक, पर्ल व्हाइट और सेफायर ब्लू रंग में मिलेगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy M30s, Realme XT और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

यह भी पढ़ें- Realme XT First Impressions in Hindi
Advertisement


Realme XT की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Nokia 7.2 बनाम Samsung Galaxy M30s बनाम Realme XT Specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम वाले नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। डुअल-सिम गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। रियलमी एक्सटी में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं।

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। नोकिया 7.2 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। सैमसंग ब्रांड के इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। Galaxy M30s में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी।
Advertisement

रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी एक्सटी के तीन वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 7.2 में तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।

अब बात बैटरी क्षमता की। नोकिया 7.2 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। Galaxy M30s फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M30s, Realme XT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.