Nokia 7.2 दिखने में हो सकता है कुछ ऐसा...

Nokia 7.2 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और स्लिम फॉर्म फैक्टर हो सकता है।

Nokia 7.2 दिखने में हो सकता है कुछ ऐसा...

Nokia 7.2 हैंडसेट 5 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है नोकिया 7.2
  • नोकिया 7.2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Nokia 7.2 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Nokia 7.2 कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में इसके लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन को लेकर दावे किए गए थे। अब इस फोन के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर फोन के बारे में और ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि है कि वह अगले महीने होने वाले आईएफए 2019 में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। कंपनी इस इवेंट में अपने दो स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 लॉन्च होंगे। यह पहला मौका होगा जब नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल आईएफए का हिस्सा बनेगी।

लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक, नोकिया 7.2 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और स्लिम फॉर्म फैक्टर हो सकता है। लीक हुए रेंडर्स को सबसे पहले नोकियापावरयूज़र द्वारा साझा किया गया।

रेंडर्स से पुराने दावों को ही बल मिला है जिसमें सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन की बात की गई थी। नोकिया 7.2 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस नोकिया फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है।

दूसरी तरफ, नोकियापावरयूज़र ने दावा किया है कि सर्टिफिकेशन साइट पर TA-1178 कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया फोन वाकई में नोकिया 7.2 का ही सिंगल सिम वेरिएंट है। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। यह मॉडल चारकोल कलर विकल्प में भी उपलब्ध होगा।

सर्टिफिकेशन साइट पर साझा हुए एंटिना डिज़ाइन के मुताबिक, Nokia TA-1178 का डाइमेंशन 160 मिलीमीटर x 75 मिलीमीटर है। यानी डिस्प्ले 6.3 इंच का है। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 का डिज़ाइन एक जैसा होने की उम्मीद है। इन फोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।

एचएमडी ग्लोबल 5 सितंबर को होने वाले इवेंट में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 से पर्दा उठा सकती है। दोनों ही फोन को इंडोनेशियाई मार्केट के लिए सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इन फोन का भारत आना भी लगभग तय है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »