Nokia 6300 और Nokia 8000 की जल्द हो सकती है वापसी

Nokia 8000 और Nokia 6300 के 4G मॉडल का Telia पर देखा गया था, जो दर्शाता है कि पुराने Nokia फोन के 4G एलटीई सपोर्ट के साथ वापसी कर सकते हैं।

Nokia 6300 और Nokia 8000 की जल्द हो सकती है वापसी

Nokia 8000 और Nokia 6300 को 2000 के दशक में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Nokia 6300 और Nokia 8000 को 2000 के दशक में किया गया था लॉन्च
  • लोकप्रिय मोबाइल फोन 4G सपोर्ट के साथ हो सकते हैं लॉन्च
  • स्वीडिश टेलिकॉम ऑपरेटर Telia की लिस्टिंग में दिखाई दिए
विज्ञापन
HMD Global अपने दो लोकप्रिय मोबाइल फोन Nokia 8000 और Nokia 6300 के 4G मॉडल वापस ला सकती है। रिपोर्ट के अनुसार पुराने मॉडल स्वीडिश टेलिकॉम ऑपरेटर Telia की वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करने वाली डिवाइसेस की लिस्ट में देखे गए हैं। हालांकि, Telia की साइट में अब इन फोन की जानकारी नहीं है। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि Nokia 8000 और Nokia 6300 जल्द ही एक नए रूप में लॉन्च हो सकते हैं। ये निश्चित तौर पर 2000 के दशक में नोकिया फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की पुरानी यादें ताज़ा कर देंगे।

जर्मन साइट WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 8000 और नोकिया 6300 के 4जी मॉडल का Telia पर देखा गया था, जो दर्शाता है कि पुराने Nokia फोन के 4G एलटीई सपोर्ट के साथ वापसी कर सकते हैं। लिस्टिंग में या एचएमडी ग्लोबल द्वारा इनकी किसी अन्य खासियत की जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, लिस्टिंग से अब इन दो Nokia मॉडल को हटा दिया गया है। अन्य नोकिया फोन जैसे कि Nokia 8, Nokia 9, Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 5.3, Nokia 7.2, Nokia 2720 Flip, Nokia 8.3, Nokia 3.4, Nokia 2.4 और Nokia 225 4G का उल्लेख है। लिस्टिंग में Apple, Samsung, Huawei, OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के लेटेस्ट मॉडल्स का भी उल्लेख है।

नोकिया 6300 को 2006 में लॉन्च किया गया था। इसमें 2-मेगापिक्सल कैमरा और S40 ओएस था और यह उस समय एक लोकप्रिय फोन था। वहीं, नोकिया 8000, नोकिया 8000 सीरीज़ के किसी भी मॉडल पर आधारित हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6300, Nokia 8000
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »