• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा

Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा

Nokia 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस फोन को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है।

Nokia 6 (2019) इस महीने हो सकता है लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आएगा
ख़ास बातें
  • Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होने का दावा
  • नोकिया 6 (2019) में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं
  • नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी
विज्ञापन
Nokia 6 (2019) ऊर्फ Nokia 6.2 के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। इस फोन को जनवरी के अंत तक या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने का दावा किया गया है। टिप्सटर ने यह जानकारी दी है कि फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और यह साल 2019 का नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन होगा। वैसे, कंपनी द्वारा Nokia 9 फ्लैगशिप डिवाइस को जनवरी महीने में ही लॉन्च करने की चर्चा बहुत दिनों से है। अगर लेटेस्ट दावा भरोसेमंद है तो कंपनी एक ही इवेंट में दो डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इस टिप्सटर ने Nokia 6 (2019) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक किए हैं।

Nokia_Leaks नाम के एक टिप्सटर की मानें तो Nokia 6 (2019) में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा और यह लेटेस्ट डिस्प्ले होल डिज़ाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इस फोन में 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे, वो भी ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ। फोन OZO Audio को भी सपोर्ट करेगा। ये स्पेसिफिकेशन यही इशारा करते हैं कि Nokia 6 (2018) के अपग्रेड में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले और बेहतर प्रोसेसर दिया जाएगा।

एक बार फिर बता दें कि इस टिप्सटर ने नोकिया 6 (2019) को पहले चीन में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। इसके बाद ही फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतारा जाएगा। इसके अलावा फोन को जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। संभवतः Nokia 9 PureView के साथ ही।

हो सकता है कि HMD Global चीन में एक इवेंट आयोजित करे और इसी इवेंट में दोनों ही फोन को लॉन्च किया जाए। फिलहाल, यह कयास मात्र है। कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। नोकिया 9 प्योरव्यू के बारे में जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। इसमें पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
  2. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  3. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  4. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  5. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  6. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  7. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  8. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  10. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »