Nokia 6 (2017) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6 को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की जानकारी दी है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने बताया कि इस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रोल आउट कर दिया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था
  • नोकिया 6 को मार्च 2018 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला
  • Nokia 6 को भारत में जून 2017 में लॉन्च किया गया था
Nokia 6, एचएमडी ग्लोबल द्वारा भारत में लॉन्च किए गए नोकिया ब्रांड के शुरुआती हैंडसेट में से एक था। इसे 2017 में Nokia 3 और Nokia 5 के साथ लॉन्च किया गया। उस वक्त तक HMD Global ने एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का दामन नहीं थामा था। लेकिन कंपनी अपने स्मार्टफोन को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध थी। याद रहे कि Nokia 6 को भारत में जून 2017 में लॉन्च किया गया था।

यह स्मार्टफोन बेहद ही लोकप्रिय साबित हुआ। यूज़र को इसमें मिलने वाला स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव पसंद आया। अच्छी खबर यह है कि एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6 को एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की जानकारी दी है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने बताया कि इस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रोल आउट कर दिया गया है।


Nokia 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था। इसके बाद यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बना। नोकिया 6 यूज़र्स के लिए मार्च 2018 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर स्टेबल वर्ज़न रिलीज किया गया। गौर करने वाली बात है कि बीते साल मई महीने में ही जूहो सरविकास ने साफ कर दिया था कि नोकिया 5 और नोकिया 6 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि नोकिया शुरू से ही अपने डिवाइस को दो साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने की बात करती आई है।
 
बता दें कि Nokia 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ आता है और यह एंड्रॉयड के लगभग स्टॉक एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलता है। इसे Nokia 5 और Nokia 3 के साथ लॉन्च किया गया था। मार्केट में Nokia 6 का अपग्रेड Nokia 6.1 भी आ चुका है जो एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 6, Android Pie, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.