Nokia 6.1 Plus में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा

Nokia 6.1 Plus को बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च किए गए Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जुलाई 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आएगा Nokia 6.1 Plus
  • Nokia X6 का ही ग्लोबल वेरिएंट होगा नोकिया 6.1 प्लस
  • नोकिया 6.1 प्लस 19 जुलाई को हॉन्ग कॉन्ग में हो सकता है लॉन्च

Nokia X6 की तस्वीर

Nokia 6.1 Plus को बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन मई महीने में लॉन्च किए गए Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट होगा। यह 4 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही TA-1083 और TA-1116 मॉडल नंबर वाले नोकिया एक्स6 के ग्लोबल वेरिएंट को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला था। बता दें कि गीकबेंच पर लिस्ट किेए गए नोकिया के इस स्मार्टफोन को 19 जुलाई को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद यही फोन भारत में भी लाया जा सकता है।

Geekbench की लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 6.1 प्लस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे। ऑनलाइन लिस्टिंग से इस फोन में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1332 और मल्टी कोर स्कोर 4,903 था।
Advertisement

Geekbench वेबसाइट से सार्वजनिक हुए स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 से मेल खाते हैं। चीनी मार्केट में इस फोन की कीमत करीब 13,000 रुपये से शुरू होती है। डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है।

इससे पहले नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया एक्स6 हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में नोकिया 6.1 प्लस के नाम से लाने की खबर आई थी। इस फोन को सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि फिनलैंड की इस कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में नोकिया 6 (2018) को लॉन्च किया था जिसे भारत में Nokia 6.1 के नाम से लाया गया। ऐसे में Nokia 6.1 Plus नाम में कुछ भी अटपटा नहीं है। यह फोन अपने चीनी वेरिएंट से सॉफ्टवेयर के मामले में अलग है। यह स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा जबकि चीनी वेरिेएंट में एंड्रॉयड ओरियो के ऊपर कस्टम स्किन भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.